होम / विचार मंच / जेटली भाजपा की नहीं, सोनिया कांग्रेस की वाणी बोल रहे है: डॉ. वैदिक

जेटली भाजपा की नहीं, सोनिया कांग्रेस की वाणी बोल रहे है: डॉ. वैदिक

‘देश को गर्व करना चाहिए कि भारत में लोकतंत्र जिंदा ही नहीं है बल्कि दनदना रहा है। एशिया और अफ्रीका के कई देशों की तरह भारत में न संविधान बदला गया और न ही कोई फौजी तख्ता-पलट की नौबत आई। क्या इसका श्रेय हम कांग्रेस को नहीं देंगे?’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदि

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

‘देश को गर्व करना चाहिए कि भारत में लोकतंत्र जिंदा ही नहीं है बल्कि दनदना रहा है। एशिया और अफ्रीका के कई देशों की तरह भारत में न संविधान बदला गया और न ही कोई फौजी तख्ता-पलट की नौबत आई। क्या इसका श्रेय हम कांग्रेस को नहीं देंगे?’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

भाजपा के नेताः सत्ता की कब्जी?

भाजपा नेताओं को हुआ क्या है? कहीं उन्हें सत्ता का अजीर्ण तो नहीं हो गया है? अजीर्ण को बोलचाल की भाषा में ‘कब्जी’ कहते हैं लेकिन कुर्सी में बैठे-बैठे हमारे कुछ नेताओं को कब्जी नहीं, ‘कब्जा’ हो गया है। पहले नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस राज में भाजपा के नेताओं ने इतना जुल्म देखा है, जितना कि अंग्रेजों के राज में कांग्रेस ने भी नहीं देखा था। उनके बाद अब अरुण जेटली ने नरसिंहराव की पहलकदमी की मजाक उड़ाई है और कह दिया कि उनका आर्थिक उदारवाद तो महज़ मजबूरी था।

दोनों भाजपाइयों के ये बयान भाजपा-जैसी शानदार और अनुशासित पार्टी को मज़ाक का विषय बनाते हैं। मोदी के बयान से यह पता चलता है कि या तो उन्हें भारत की आजादी के इतिहास की मोटी-मोटी बातों का भी पता नहीं है या वे भाजपा (जनसंघ) के इतिहास से भी ठीक तरह से परिचित नहीं हैं। श्यामाप्रसाद मुखर्जी से लेकर अटलबिहारी वाजपेयी तक का नेहरु से नरसिंहराव तक ने जो सम्मान किया है, क्या उसकी जानकारी मोदी और जेटली को है?

आपातकाल के दौरान सिर्फ भाजपा ही नहीं, लगभग सभी पार्टियों के नेता पकड़े गए थे लेकिन अटलजी और मोरारजी की सुविधाओं का कितना ध्यान रखा जाता था, इसकी मुझे व्यक्तिगत जानकारी है। मेरे पिता भी इंदौर में जेल में थे। उनके साथ कई अन्य जनसंघी भी थे। किसी ने भी अंग्रेजों-जैसे जुल्म का जिक्र तक नहीं किया। मैं लगभग 60 साल पहले पहली बार जेल गया था और उसके बाद कई बार जेल गया हूं लेकिन मैंने सावरकरजी की तरह कभी कोल्हू नहीं पेला और अंग्रेजों के कैदियों की तरह जेल में कभी चक्की नहीं पीसी। पता नहीं, मोदी और जेटली ने कौन से जुल्म सहे हैं?

यह दुखद है कि नरसिंहराव को आज की कांग्रेस पार्टी भुलाने की कोशिश करती है लेकिन भाजपा राव की प्रशंसक रही है। राव साहब ने नेहरु की आर्थिक नीतियों को शीर्षासन करवाया और विदेश नीति के अनेक नए आयाम खोले, जिनकी भरपूर तारीफ खुद अटलजी किया करते थे।

जेटली अब जो बोल रहे हैं, वह भाजपा की नहीं, सोनिया कांग्रेस की वाणी है। यह मां-बेटा कांग्रेस है। इस कांग्रेस की तुलना गांधी, सुभाष, पटेल और नेहरु की कांग्रेस से कैसे की जा सकती है? आजादी के बाद भी जिस कांग्रेस ने भारत पर राज किया है, उसकी तुलना अंग्रेजों के राज से करना इतिहास के बारे में अपने अज्ञान को बघारना है। देश को गर्व करना चाहिए कि भारत में लोकतंत्र जिंदा ही नहीं है बल्कि दनदना रहा है। एशिया और अफ्रीका के कई देशों की तरह भारत में न संविधान बदला गया और न ही कोई फौजी तख्ता-पलट की नौबत आई। क्या इसका श्रेय हम कांग्रेस को नहीं देंगे?

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

2 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

1 hour ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

3 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

3 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

3 hours ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

5 hours ago