होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का विश्लेषण: कैसे अब भाजपा बन रही कांग्रेस

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का विश्लेषण: कैसे अब भाजपा बन रही कांग्रेस

‘भाजपा भी ‘मैं और भाई पार्टी’ बनती जा रही है। गुजरात की भाजपा में अब गुटबाजी भी तेज हो जाएगी और पटेलों की बगावत भी जोर पकड़ेगी। भाजपा उसका मुकाबला कैसे करेगी, यह एक चुनौती है।’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

‘भाजपा भी ‘मैं और भाई पार्टी’ बनती जा रही है। गुजरात की भाजपा में अब गुटबाजी भी तेज हो जाएगी और पटेलों की बगावत भी जोर पकड़ेगी। भाजपा उसका मुकाबला कैसे करेगी, यह एक चुनौती है।’ हिंदी दैनिक अखबार नया इंडिया में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

गुजरातः भाजपा बन रही कांग्रेस

गुजरात में नए मुख्यमंत्री आ गए। विजय रुपाणी! रुपाणी योग्य और कर्मठ हैं, इसमें किसी को भी शक नहीं है। वे आनंदीबेन के मंत्री भी थे और प्रदेशाध्यक्ष भी। वे लंबे समय से संघ के स्वयंसेवक और विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। वे महापौर भी रह चुके हैं। वे शायद आनंदीबेन से कहीं ज्यादा सफल मुख्यमंत्री सिद्ध हों लेकिन रुपाणी को जिस तरीके से लाया गया है, उस पर विचार करना जरुरी है। ऐसा लगता है कि भाजपा का कांग्रेसीकरण जोरों से हो रहा है। लोकतंत्र पर नेतातंत्र भारी पड़ रहा है।

आनंदीबेन को हटाने की बात जबसे चली है, यह तय हो गया था कि नितीन पटेल को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। ज्यों ही आनंदी बेन ने 75 वर्ष की ओट ली और अपना पद छोड़ने की घोषणा की, नितीन पटेल वास्तविक मुख्यमंत्री की तरह काम भी करने लगे। वे पिछले कई वर्षों से भाजपा सरकारों में मंत्रिपद पर रहे हैं।

जब नए मुख्यमंत्री को चुना जाना था, पटेल के गृहनगर और अहमदाबाद में मिठाइयां बंटने लगी थीं। लेकिन अचानक विजय रुपाणी के नाम की घोषणा हो गई। नितीन पटेल अवाक रह गए। आनंदीबेन रो पड़ीं, हालांकि नितीन को उप-मुख्यमंत्री बना दिया गया। यहां प्रश्न यह है कि क्या भाजपा में भी मुख्यमंत्री की नियुक्ति कांग्रेस की तरह होने लगी है या नहीं?

यदि रुपाणी की जगह पटेल को भी चुना जाता तो क्या वह भी सच्चा चुनाव होता? पटेल का नाम भी ऊपर से ही थोपा जाता। रुपाणी क्योंकि अमित शाह के खास दोस्त हैं, इसीलिए मोदी और अमित ने उनके नाम पर विधायक दल का ठप्पा लगवा दिया। विधायक दल को भी रबर का ठप्पा बनना पड़ा। उसकी अपनी कोई कीमत नहीं रही। हमारे लोकतंत्र को इसी तरह कांग्रेस अंदर से खोखला करती रही है। इसीलिए कांग्रेस सिर्फ नाम की पार्टी रह गई है। वह प्रायवेट लिमिटेड कंपनी बन गई है। भाजपा भी ‘मैं और भाई पार्टी’ बनती जा रही है। गुजरात की भाजपा में अब गुटबाजी भी तेज हो जाएगी और पटेलों की बगावत भी जोर पकड़ेगी। भाजपा उसका मुकाबला कैसे करेगी, यह एक चुनौती है। भाजपा का ‘भाई-भाई नेतृत्व’ अभी ‘मां-बेटा नेतृत्व’ की तरह अनुभवी और मजबूत नहीं है। उसके उज्जवल भविष्य की कामना है।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

6 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

5 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

7 hours ago