होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी
‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी
10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago
‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और हेड ऑफ ब्रैंडेड कंटेंट प्रसन्ना राघव ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां करीब छह साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। 10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है।
आपको बता दें कि समाचार4मीडिया ने पिछले महीने ही विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि प्रसन्ना राघव जी ‘टीवी9’ से जल्द अलग हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि प्रसन्ना राघव ने वर्ष 2020 में TV9 नेटवर्क जॉइन किया था। इस दौरान उन्होंने नेटवर्क के ब्रैंडेड कंटेंट और नेटिव ऐडवर्टाइजिंग इकोसिस्टम को तैयार करने और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने एडिटोरियल सोच और कंटेंट मार्केटिंग के बीच संतुलन बनाते हुए कंसल्टेटिव और कंटेंट-ड्रिवन सेल्स अप्रोच को आकार देने में योगदान दिया। अप्रैल 2024 में उन्हें सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के पद पर प्रमोट किया गया था।
अपने कार्यकाल के दौरान प्रसन्ना राघव ब्रैंडेड कंटेंट की पूरी वैल्यू चेन से जुड़े रहे। प्री-सेल्स के स्तर पर पार्टनर ब्रैंड्स के लिए कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी तैयार करने से लेकर, एग्जिक्यूशन और पोस्ट-सेल्स सर्विसिंग तक उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने सरकारी संस्थाओं, कॉरपोरेट्स और मल्टीनेशनल ब्रैंड्स के साथ काम किया। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि वे उस टीम का हिस्सा थे जिसने ब्रॉडकास्ट न्यूज स्पेस में कंटेंट-कॉमर्स इंटीग्रेशन से जुड़े कई शुरुआती इनोवेशन को आगे बढ़ाया।
TV9 से पहले प्रसन्ना राघव ‘जी’ (Zee) समूह में विभिन्न सीनियर लीडरशिप भूमिकाओं में रह चुके हैं। ‘जी मीडिया’ में उन्होंने डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट (स्ट्रैटेजी) के तौर पर काम किया, जहां वे न्यूज नेटवर्क और DNA के लिए रेवेन्यू स्ट्रैटेजी के जिम्मेदार थे। इससे पहले ‘जी एंटरटेनमेंट’ में उन्होंने इनोवेशन स्टूडियो का नेतृत्व किया, जहां उनका फोकस कंटेंट-लेड ब्रैंडेड सॉल्यूशंस और नए ऐडवर्टाइजमेंट फॉर्मैट्स पर रहा।
प्रसन्ना राघव ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। उन्होंने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times of India) और ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) में एडिटोरियल भूमिकाओं में काम किया, जबकि ‘Oman Tribune’ में वे रिपोर्टर भी रह चुके हैं।
टैग्स