होम / विचार मंच / अरसे से मीडिया पर छाई मुर्दनी तो टूटी, बड़े दिनों बाद एक पत्थर तो तबियत से उछला

अरसे से मीडिया पर छाई मुर्दनी तो टूटी, बड़े दिनों बाद एक पत्थर तो तबियत से उछला

लोकतंत्र सुरक्षित है तो पत्रकारिता अपने सरोकारों के साथ ही चलेगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

राजेश बादल
वरिष्ठ पत्रकार।।

नया चैनल है। उसके तेवर और साहस मौजूदा पत्रकारिता में ताज़ी हवा के झौंके की तरह हैं। सांसदों की शर्मनाक करतूतें। क़बूलते भी हैं तो जैसे कोई बहादुरी का काम कर बैठे हों। सियासी पार्टियां कोई कार्रवाई करें या न करें, लेकिन पत्रकारिता जो काम कर सकती है, उसने कर दिया। अलबत्ता, न्यायपालिका अपनी ओर से कोई संज्ञान लेती तो क्या हमारे लोकतंत्र का चेहरा तनिक उजला नहीं हो जाता? पर अरसे से मीडिया पर छाई मुर्दनी तो टूटी। बड़े दिनों बाद एक पत्थर तो तबियत से उछला। पहले भी एक बार सांसदों को सवाल पूछने के लिए पैसे लेते हुए एक स्टिंग ऑपरेशन हुआ था। उन्हें संसद से बाहर का दरवाजा दिखाया गया था। वह भी मीडिया का ही कारनामा था।

इसी चैनल के कुछ चेहरे प्रधानमंत्री को पसंद नहीं हैं। उनका आरोप है कि वे उन्हें हरदम गाली देते रहते हैं। उन्होंने तो बाक़ायदा उलाहना भी दे डाला। विडंबना है कि राजनीतिक लोग अब अपनी आलोचना भी स्वीकार नहीं करते। आलोचना में अगर वे तर्क देखें और उस पर सकारात्मक नज़रिया रखें तो उनका ही भला होगा। एक पत्रकार को मुल्क़ के प्रधानमंत्री से भला क्या रंजिश हो सकती है? हां यह ज़रूर है कि आलोचना स्वीकार करने के लिए खुले दिल और दिमाग़ से काम लेना होता है।

एक उदाहरण याद आता है। जब देश में आपातकाल लगा तो हिंदी के एक अग्रणी अख़बार ‘नई दुनिया’ के प्रधान संपादक राजेन्द्र माथुर ने सेंसरशिप के विरोध में संपादकीय स्थान को ख़ाली छोड़ने का साहस दिखाया। इंदिरागांधी ग़ुस्से में थीं। उनकी नाराज़गी सूचना प्रसारण मंत्री विद्याचरण शुक्ल ने अख़बार के मैनेजमेंट तक पहुंचाई। अख़बार ने उन्हें टका सा उत्तर दे दिया कि पत्रकारिता के मान्य सिद्धांतों की रक्षा के लिए उसका फ़ैसला सही था। विद्याचरण जी उदास लौट आए। जब आपातकाल समाप्त हुआ और चुनाव का ऐलान हुआ तो राजेंद्र माथुर ने सात मुद्दों को लेकर एक श्रृंखला लिखी। यह श्रृंखला झकझोरने वाली थी। आज भी यह श्रृंखला भारतीय पत्रकारिता का एक दुर्लभ दस्तावेज़ है। इसमें व्यवस्था पर इतना तीखा और तथ्यपरक विश्लेषण था कि किसी भी प्रधानमंत्री या सत्ता प्रतिष्ठान के लिए मंज़ूर करना आसान नहीं था। पर प्रधानमंत्री इंदिराजी ने राजेंद्र माथुर को स्वयं फ़ोन किया और कहा, ‘ काश! मुझे अपने संगठन, सरकार,मीडिया और लोकतंत्र के बारे में इस कोण से व्याख्या पहले मिल जाती। मुझे फीडबैक पहले मिलता तो मैं अपने विचार और सोचने के नज़रिये में बदलाव भी करती।‘ बहरहाल! इस घटना के बाद इंदिरा गांधी ने माथुर जी के हर आलेख को पढ़ना शुरू कर दिया। यह सिलसिला 1984 तक चलता रहा।

बात यहीं समाप्त नहीं होती। सतहत्तर में हारने के बाद जब इंदिराजी दोबारा प्रधानमंत्री बनी तो उन्होंने दूसरे प्रेस आयोग के गठन का ऐलान किया। उसमें राजेंद्र माथुर को सदस्य बनाया। यह सूचना उन्होंने ख़ुद पत्रकारों को दी। इसका संदेश यह नहीं था कि वे अपनी आलोचना करने वाले को प्रसन्न करना चाहती थीं। बल्कि इसका मक़सद यह था कि प्रेस आयोग निष्पक्षता और निर्भीक रहते हुए अपनी रिपोर्ट दे। हुआ भी यही, आज पत्रकारों को इस रिपोर्ट को ज़रूर पढ़ना चाहिए। लब्बोलुआब यह कि जब तक हिंदुस्तान है, तब तक लोकतंत्र को कोई आँच नहीं आ सकती। लोकतंत्र सुरक्षित है तो पत्रकारिता अपने सरोकारों के साथ ही चलेगी। अस्थाई दौर आते-जाते रहते हैं। अधिनायक इतिहास में कभी भी हीरो की तरह याद नहीं किए जाते। उन्हें विलेन ही माना जाता है। यह बात याद रखिए मिस्टर मीडिया!

वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की 'मिस्टर मीडिया' सीरीज के अन्य कॉलम्स आप नीचे दी गई हेडलाइन्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: जब शिखर पर विराजे चैनलों का ये हाल है तो भरोसा कौन करेगा?

यह भी पढ़ें; जंग कवरेज़ के कुछ मानक भी तय कर लीजिए मिस्टर मीडिया

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: एक सदी में कमाए प्रसारण के संस्कार कहां गए?

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडियाः धंधा तो है पर क्या वाकई गन्दा है?


टैग्स पत्रकार राजेश बादल मिस्टर मीडिया
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

12 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago