होम / विचार मंच / समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 12 hours ago

रजत शर्मा , इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ।

दिल्ली में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस पर ग्लोबल इम्पैक्ट समिट चल रही है। पांच दिनों के इस सम्मेलन में 100 से ज़्यादा देशों के लोग और कंपनियां भाग ले रही हैं। इस AI समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों, ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुला डा सिल्वा, ब्रिटेन के दो पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और ऋषि सुनक शामिल होंगे। स्विटज़रलैंड, स्पेन, स्लोवाकिया, सर्बिया, क्रोएशिया, एस्टोनिया, नीदरलैंड्स, फिनलैंड, ग्रीस, मॉरीशस, भूटान, श्रीलंका और कज़ाख़िस्तान के साथ-साथ बोलीविया, गयाना और सेशेल्स के नेता भी शिरकत करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी AI समिट को संबोधित करेंगे।

इससे पहले फ्रांस और दक्षिण कोरिया इस तरह के सम्मेलन आयोजित कर चुके हैं। यह पहला मौका है जब ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट किसी विकासशील देश में हो रही है। आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में काम करने वाली सैकड़ों कंपनियों के CEO भी पहुंच चुके हैं। इनमें Open AI के संस्थापक सैम आल्टमैन, गूगल के CEO सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स शामिल हैं।

भारत ने इस बार AI समिट की थीम ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ रखी है। इसका मक़सद आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का आम इंसान के हित में इस्तेमाल करने पर ज़ोर देना है। भारत हमेशा से AI के नैतिक और जनहितकारी इस्तेमाल पर बल देता रहा है। इस समिट में भारत आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपनी प्रगति को दुनिया के सामने रखेगा।

विश्व भर से आए राजनीति और व्यापार जगत के नेताओं को यह दिखाया जाएगा कि AI के क्षेत्र में भारत जैसे देश में कितनी संभावनाएं हैं और भारत AI का इन्फास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए कितने डेटा सेंटर्स और कितने लार्ज लैंग्वेज मॉडल तैयार कर रहा है। भारत में AI का इस्तेमाल किस तरह प्रशासन, स्वास्थ्य, रक्षा और दूसरे क्षेत्रों में किया जा रहा है, यह भी प्रदर्शित किया जाएगा।

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए हो। भारी-भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके लोगों को डराया न जाए। उदाहरण के तौर पर AI का इस्तेमाल ट्रैफिक नियंत्रण के लिए, सड़कों पर ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए, आपातकालीन सेवाओं के लिए, जनकल्याणकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए, किसानों को मौसम की जानकारी देने के लिए, रियल टाइम डेटा प्रोसेसिंग के लिए किया जाए तो सबका फायदा होगा।

फाइनेंस और अकाउंटिंग के कामों में AI सॉफ्टवेयर की सटीकता कमाल की है। Goldman Sachs ने ऐसा AI सॉफ्टवेयर तैयार किया है। पहले सॉफ्टवेयर कंपनियां कोडिंग का काम करती थीं, अब यह काम AI बड़ी आसानी से कर देता है। इसीलिए यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि AI की वजह से लोग बेरोज़गार न हों।

AI ने कुछ क्षेत्रों में तो कमाल का काम किया है। इम्यूनोथेरेपी पर एक AI डिवाइस तैयार की गई है, जो कैंसर के इलाज में कारगर साबित हो रही है। लंदन पुलिस ने फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी पर आधारित AI सॉफ्टवेयर तैयार किया है। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले दोषियों पर AI के ज़रिए नजर रखी गई और एक महीने में 105 अपराधियों को जुर्म करने से पहले ही दबोच लिया गया।

इसी तरह यूपी की आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी ने एक AI टूल तैयार किया है, जो 20 सेकंड में चेहरे को स्कैन करके सेहत की हालत बता देगा। Nature मैगज़ीन में एक लेख छपा है, जिसमें बताया गया कि Stanford University ने एक AI टूल तैयार किया है, जो किसी भी व्यक्ति की एक दिन की नींद पर नजर रखेगा और 130 बीमारियों के जोखिम के बारे में पहले ही बता देगा।

एक बात यह ध्यान देने की है कि AI सॉफ्टवेयर में भारत अभी काफी पीछे है। इसीलिए अब हमारा फोकस हार्डवेयर की तरफ है, डेटा सेंटर्स बनाने पर है और एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार करने पर है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को AI के इस्तेमाल और AI के विकास में जोड़ा जा सके। AI सबके पास हो, सबके लिए हो।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

2 days ago

सभ्यतागत चेतना की पुनर्स्थापना का संकल्प: अनंत विजय

जब प्रधानमंत्री मोदी 2047 में विकसित भारत की बात करते हुए आध्यत्मिकता की बात करते हैं तो हमें स्मरण होता है कि यही काम तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने देश में कर रहे हैं।

2 days ago

अब परदेस में भी आतंकियों पर सीधे प्रहार को भारत तैयार: आलोक मेहता

किसी भी राज्य की आधिकारिक भूमिका पर अंतिम निर्णय कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगा। भारत सरकार ने अमेरिका या कनाडा में ऐसे किसी भी प्रयास के आरोप गलत बताए हैं।

2 days ago

बांग्लादेश की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत: रजत शर्मा

बांग्लादेश संसदीय चुनाव में बीएनपी गठबंधन को बड़ी जीत मिली है। तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनेंगे। शेख हसीना ने चुनाव को गैरकानूनी बताया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई सरकार को बधाई दी।

4 days ago

सनक में बदलता सार्वजनिक संवाद: प्रो.संजय द्विवेदी

ये लोग एक अनियंत्रित भीड़ की तरह सरकार के पक्ष या विपक्ष में कूद पड़ते हैं। पुलिस की ‘विवेचना’ के पहले ही ‘विश्लेषण’ कर डालते हैं। किसी को भी स्वीकार या खारिज कर देते हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

9 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

10 minutes ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

10 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

10 hours ago