होम / विचार मंच / घर का हर शख्स न्यूज़ एंकर सा लगता है...

घर का हर शख्स न्यूज़ एंकर सा लगता है...

देश के पहले साप्हातिक अखबार 'चौथी दुनिया' में टीवी मीडिया के चलते किस तरह आज पत्रकारों के घर पर हर परिजन न्यूज एंकर की तरह बर्ताव करने लगा है पर समाचार4मीडिया के संपादकीय प्रभारी अभिषेक मेहरोत्रा का एक व्यंग्य प्रकाशित हुआ है। हम आपके साथ उसे ज्यों का त्यों शेयर कर रहे हैं... <strong>अभिषेक मेहरोत्रा</strong> बड़ा ही अजीब जमाना आ गया है, अभी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

देश के पहले साप्हातिक अखबार 'चौथी दुनिया' में टीवी मीडिया के चलते किस तरह आज पत्रकारों के घर पर हर परिजन न्यूज एंकर की तरह बर्ताव करने लगा है पर समाचार4मीडिया के संपादकीय प्रभारी अभिषेक मेहरोत्रा का एक व्यंग्य प्रकाशित हुआ है। हम आपके साथ उसे ज्यों का त्यों शेयर कर रहे हैं... अभिषेक मेहरोत्रा बड़ा ही अजीब जमाना आ गया है, अभी तक तो सिर्फ अपने बापू ही अपुन से आने-जाने से लेकर खर्च-जमा का हिसाब रखते थे, पर जब से ये ‘नेशन वॉन्ट टू नो’ का चलन चला है, अपुन तो बड़ी मुश्किल में आ गए हैं। अब तो घर का बच्चा भी हर सवाल पूछता है और आंख दिखाओ तो टका सा जवाब देता है कि टीवी नहीं देखते क्या, आजकल सवाल पूछने का चलन जोरों पर हैं। अरे भाई, इस चलने ने तो अपुन की जान ही ले ली है। अब तो लगता है कि टीवी से फिर से वो रामारण वाला युग ही आ जाए तो बेहतर हैं। बच्चों को न्यूज़ देखने की सलाह देकर अपुन तो खुद ही उनके गेस्ट कम टारगेट ज्यादा बन गए हैं। अब तो घर का हर शख्स एंकर सा ही लगता है। वैसे भी पत्रकार के घर में उसके साथ रहते-रहते उसके तर्क-वितर्कों के चलते ही सब घरवाले पत्रकार बन जाते हैं और ऊपर से ये टीवी के बहस शोज की चिक-चिक से झिक-झिक देखकर अब तो हर कोई बस अपनी बात को लंबी से लंबी खींच के ले जाने में निपुण होता जा रहा है। कल तो हद ही हो गई है, जब अपन ने बच्चों के पिज्जाई टेस्ट से दूर जाकर मालपुए बनाने के लिए घर की सीनियर मोस्ट एंकर की तरह व्यवहार करने वाली श्रीमतीजी से कहा, तो आज के जुकरबर्गीय बच्चों ने सबसे पहले ये ही सवाल दाग दिया कि नेशन वॉन्ट्स टू नो वॉट इस मालपुआ। वो तो खैर रही कि गूगल बाबा की मदद से अपन ने उन्हें मालपुआ की फोटो के दर्शन करा दिए वरना पता नहीं कहीं ये ट्विटर पर ट्रेंड करकर हमारी तो इज्जत की ग्लोबली बेइज्जती कर देता। पर जब फेसबुक पर हमने फीलिंग हैप्पी, ईटिंग मालपुआ लिखा तो न जाने मालपुए को लेकर कितने पिज्जुओं को इसका टेस्ट भी कराना पड़ा, लो जी अपन के आधे मालपुए तो नेशन को समझाने-चटवाने में ही ही निपट गए। पर एक राहत है कि अब कुछ महीनों से बच्चों के जल्दी सोने के चलते पर सन्नाटे से चीरते हुए उनके सनसनी टाइप सवालों से जरूर बच जाते हैं। पर ये जो नए ठुमकने वाले प्रोग्राम दिनभर चलते हैं, इनके नित्य-नित्य नए नृत्य शैलियों पर दागे जा रहे सवालों से आजकल अपुन घायल हो रहे हैं। अपन ने तो घर मे टीवी इसलिए लगवाया था कि सबका मन लगे और ज्ञान बढ़े पर अब तो इसके चलते हमारे ही ज्ञान की रोज टेस्टिंग होती रहती है। बस सहारा है गुगलु महाराज का, इधर सवाल तो उधर मोबाइल पर गुगलु वर्जन से पाया जवाब। तो भइया अगली बार तो उस डीटीएच कंपनी का कनेक्शन लेंगे जिसमें सवाल दागते टीवी वाले लोग कम ही दिखें, नहीं तो घर में एंकर बने हमरे लोग कहीं इतने ग्रूम ने हो जाए कि नेशन से यूनिवर्सल तक के सवाल अपन पर ही दागते रहे। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

1 day ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

2 days ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

2 days ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

2 days ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

2 days ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

1 hour ago

Always-On या Burst Campaign: मार्केटर्स किस रणनीति को दे रहे हैं ज्यादा तवज्जो?

जैसे-जैसे डिजिटल मीडिया पर खर्च बढ़ रहा है और कैंपेन ट्रैकिंग लगभग रियल-टाइम में होने लगी है, मार्केटर्स अब यह सोचने लगे हैं कि क्या पारंपरिक बर्स्ट-आधारित कैंपेन मॉडल आज भी सही है।

1 hour ago

पारदर्शिता को लेकर OpenPath पर उठे सवाल, WPP व डेंट्सू ने पीछे खींचे कदम

दुनिया की दो बड़ी विज्ञापन होल्डिंग कंपनियां Dentsu और WPP ने चुपचाप The Trade Desk की OpenPath पहल से दूरी बना ली है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

54 minutes ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

16 hours ago