होम / विचार मंच / ममता की महिला शक्ति के आगे बेबस भाजपा: समीर चौगांवकर

ममता की महिला शक्ति के आगे बेबस भाजपा: समीर चौगांवकर

बीजेपी का हिंदू एकता का प्रयोग तमाम राज्यों में भले ही चुनावी राजनीति में सफल रहा हो, लेकिन बंगाल में भाजपा का यह समीकरण अभी तक काम नहीं कर सका है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 hours ago

समीर चौगांवकर, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक।

पीएम मोदी और अमित शाह के दौर में भाजपा का खेल सीधा सा है। 50 फीसदी हिंदू वोट जुटा लो और चुनाव अपने नाम कर लो। भाजपा की रणनीति साफ है, मुस्लिम वोट का कोई मायने नहीं है, बस हिंदू वोट बटना नहीं चाहिए। इसका मतलब यह है कि भाजपा मुस्लिम वोट की गिनती नहीं करती और 80 फीसदी हिंदू वोट को एकजुट देखना चाहती है।

बीजेपी का हिंदू एकता का प्रयोग तमाम राज्यों में भले ही चुनावी राजनीति में सफल रहा हो, लेकिन बंगाल में भाजपा का यह समीकरण अभी तक काम नहीं कर सका है। बंगाल में बीजेपी हिंदू बनाम मुस्लिम या 80 बनाम 20 के दम पर चुनाव नहीं जीत सकती। बंगाल में ममता ने मुसलमान के मजबूत वोट के साथ तमाम योजनाओं के माध्यम से हिंदू महिलाओं का एक वोट बैक अपने साथ बनाकर रखा है।

बंगाल में ममता की महिला शक्ति भाजपा की हिंदू गोलबंदी को नाकाम कर देती है। ममता ने यह सबक सीख लिया है कि भाजपा को शिकस्त देना है तो आपको इतने हिंदू वोट जीतने ही पडेंगे, जितने से भाजपा 50 फीसदी ज्यादा हिंदू वोटों से वंचित हो जाए।

यूपी, बिहार, असम में भाजपा ने हिंदू वोटों की गोलबंदी कर ली है। बंगाल में भाजपा अभी इस गोलबंदी से वंचित है। महिलाओं का ममता से अलग होना भाजपा की जीत के लिए जरूरी है। मोदी, संघ और भाजपा का संगठन यही कोशिश कर रहा है।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

लगता है ईरान जल्द सरेंडर नहीं करेगा: रजत शर्मा

सबके सामने सवाल है कि ये जंग कब रुकेगी? ट्रंप ने कहा था कि 4-5 हफ्ते लड़ाई और होगी लेकिन जिस तरह के हालात हैं उन्हें देखकर लगता है कि जंग लंबी चल सकती है।

3 hours ago

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

2 days ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

3 days ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

3 days ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

3 days ago


बड़ी खबरें

AI से होने वाले नुकसान पर सरकार सख्त, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा जरूरी: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा सरकार की बड़ी प्राथमिकता बन गई है।

4 hours ago

टीवी विज्ञापनों में ‘चमत्कारी’ फायदे का दावा नहीं कर सकते प्रोडक्ट: सरकार

लोकसभा में बुधवार को बताया गया कि निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों पर दिखाए जाने वाले सभी विज्ञापनों को ऐडवर्टाइजिंग कोड (विज्ञापन नियमों) का पालन करना जरूरी है।

4 hours ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

4 hours ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

5 hours ago

'टिप्स म्यूजिक' के CEO हरि नायर ने दिया इस्तीफा, 30 अप्रैल तक निभाएंगे जिम्मेदारी

टिप्स म्यूजिक (Tips Music Limited) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हरि नायर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

5 hours ago