होम / विचार मंच / मिस्टर मीडिया: हारने की खीज है या मीडिया से रंजिश निकालने का बहाना

मिस्टर मीडिया: हारने की खीज है या मीडिया से रंजिश निकालने का बहाना

चुनावी डिबेट थी। सेना की छवि के दुरुपयोग पर चर्चा थी। दो पार्टी प्रवक्ता लड़ बैठे

राजेश बादल 6 years ago

राजेश बादल
वरिष्ठ पत्रकार।।

आदमी समझा है वो बनकर खुदा रह जाएगा/और ख़ुदा क्या ये तमाशा देखता रह जाएगा? 

चुनावी डिबेट थी। सेना की छवि के दुरुपयोग पर चर्चा थी। दो पार्टी प्रवक्ता लड़ बैठे। बीजेपी के प्रवक्ता देशभक्ति का ठेका ले बैठे। चिल्ला-चिल्लाकर दूसरे को ग़द्दार बोलते रहे। नौबत यहां तक आ पहुंची कि एक प्रवक्ता ने पानी से भरा गिलास दूसरे पर दे मारा। बीच में एंकर संदीप चौधरी निशाना बन गए। उनके कपड़े भीग गए। उन्होंने ब्रेक लिया, प्रवक्ताओं को दरवाज़ा दिखाया, कपड़े बदले और शो शुरू कर दिया। संदीप ने इस दौरान ग़ज़ब का संयम दिखाया और शो संभाल लिया, लेकिन देश के लाखों दर्शकों ने ज़बान और एक्शन की यह जंग देखी। सार्वजनिक माध्यम पर ग़द्दार कहना मानहानि का आपराधिक मामला बनता है। जेल तक हो सकती है। इसी तरह दूसरे प्रवक्ता का आचरण अशोभनीय था। कह सकते हैं कि ये पार्टियां कुकुरमुत्तों की तरह प्रवक्ता पैदा करती हैं और उन्हें शब्दों का संयम बरतने की ट्रेनिंग भी नहीं देतीं। ये प्रवक्ता उन्हीं पार्टियों की देह पर एक्सपायर्ड दवा की तरह रिएक्ट कर जाते हैं।

पिछले दिनों चेन्नई में ‘द हिन्दू’ के पत्रकारों को अभिव्यक्ति के लिए सड़क पर आना पड़ा। इसके बाद दो चैनलों के प्रति प्रधानमंत्री का रवैया जगजाहिर है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में एक चैनल के संवाददाता ने बीजेपी के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता के दौरान सवाल पूछे। मीडिया प्रभारी को पसंद नहीं आए। उन्होंने सार्वजनिक रूप से उस संवाददाता को धमकाया। पत्रकारों को इस कार्रवाई के ख़िलाफ़ एकजुट होना पड़ा। उत्तर प्रदेश में ही बीजेपी के एक कद्दावर प्रत्याशी ने एक पत्रकार के ख़िलाफ़ अख़बार के संपादक से शिक़ायत कर दी। पत्रकार को हटा दिया गया। गुजरात के वडोदरा में बीजेपी के एक एमएलए ने  रिपोर्टरों को खुलेआम ठीक करने की धमकी दी। उस दौरान कैमरा भी सब कुछ रिकॉर्ड कर रहा था। चंद रोज़ पहले अहमदाबाद में ‘टीवी9’ के रिपोर्टर चिराग पटेल को ज़िंदा जला दिया गया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब गुजरात भर के पत्रकारों ने एक संघर्ष समिति बनाई है। मुख्यमंत्री ख़ामोश हैं।

ये तो कुछ बानगी हैं। साबित करती हैं कि सत्ता का नशा किस तरह राजनेताओं पर सवार होता है। पत्रकार बिरादरी के पास प्रतिक्रिया के तौर पर कोई एक्शन का अधिकार नहीं है, लेकिन जब अवसर आता है तो यह एक ऐसा तीर है जो उलटकर वार करता है। सियासत और सत्ता के नियंताओं को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए। आपातकाल के बाद जब चुनाव हुए थे तो तत्कालीन सूचना प्रसारण मंत्री विद्याचरण शुक्ल पत्रकारों से ग़ुलामों जैसा बर्ताव करते थे। बाद में इसी मीडिया ने अपने तीर का इस्तेमाल किया तो बिलबिला गए थे। सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। आज जो राजनीतिक दल हुकूमत कर रहा है, कल वह हार भी सकता है। आने वाले दिन और वक़्त से डरना चाहिए। वक़्त से बड़ा जज कोई नहीं होता। जिस दिन समय करवट बदलेगा, सत्तावीरों के होश फाख़्ता हो जाएंगे। इस बात को चेतावनी समझकर लीजिए मिस्टर लीडर!

ताला लगा के आप हमारी ज़बान को/ क़ैदी न रख सकेंगे ज़ेहन की उड़ान को/

 

वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की 'मिस्टर मीडिया' सीरीज के अन्य कॉलम्स आप नीचे दी गई हेडलाइन्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

यह भी पढ़ें: जंग कवरेज़ के कुछ मानक भी तय कर लीजिए मिस्टर मीडिया

यह भी पढ़ेंः मिस्टर मीडिया: हम अभी जंग लड़ जीती बाज़ी नहीं हारना चाहते, यह बात मीडिया के मंच पर कहां आई?

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: एक सदी में कमाए प्रसारण के संस्कार कहां गए?

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडियाः धंधा तो है पर क्या वाकई गन्दा है?

 


टैग्स राजेश बादल मिस्टर मीडिया
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

19 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

17 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

19 hours ago