होम / टीवी / जल्द इन शो में अभिनय करती नजर आएंगी टीवी एंकर चारुल मलिक

जल्द इन शो में अभिनय करती नजर आएंगी टीवी एंकर चारुल मलिक

'समाचार4मीडिया' से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं नए किरदार के लिए पूरी तरह से तैयार हूं और पिछले पांच दिनों से इसकी शूटिंग में व्यस्त हूं, जिसकी शूटिंग सूरत में की जा रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल ‘&टीवी’ के लोकप्रिय शो ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में जल्द ही आपको एक नया किरदार देखने को मिलेगा। यह किरदार है रूसा नाम की एक लड़की का, जिसकी भूमिका निभाएंगी जानी-मानी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट चारुल मलिक जिन्होंने हाल ही में 'इंडिया टीवी' को अलविदा कहा है।

'समाचार4मीडिया' से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं नए किरदार के लिए पूरी तरह से तैयार हूं और पिछले पांच दिनों से इसकी शूटिंग में व्यस्त हूं, जिसकी शूटिंग सूरत में की जा रही है। ये काफी मजेदार अनुभव है।’ उन्होंने बताया कि उनका यह शो सोमवार से टेलिकास्ट किया जाएगा। चारुल मलिक ने आगे बताया कि वह कमिश्नर रेशम पाल सिंह (किशोर भानुशाली) की साली रूसा का किरदार निभाएंगी, जोकि एक आजाद ख्याल की लड़की है। अपनी हर बात को खुलकर रखती है और अपनी ही बनाई शर्तों पर लाइफ को जीना पसंद करती है। किरदार में दिखाया जाएगा कि रूसा को शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है, लेकिन फिर भी उसके लिए लड़का तलाशा जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह इसके अलावा ‘&टीवी’ पर आने वाले एक अन्य लोकप्रिय शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में भी जल्द नजर आएंगी, लेकिन इसमें उन्हें किस तरह का किरदार दिया जाएगा, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

‘हप्पू की उलटन पलटन’ की टीम में शामिल होने पर वह कहती हैं, ‘मैं इस शो का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। मैं रूसा के किरदार को निभा रही हूं, जो आज के जमाने की आजाद ख्याल की मस्ती पसंद लड़की है।' उन्होंने कहा, 'शुरुआत में मैं एक वकील रही, इसके बाद जनरल, क्राइम, स्पोर्ट्स हर तरह की एंकरिंग की, फिर बीते पांच वर्षों में मैंने एंटरटेनमेंट की एंकरिंग की, जिसका अनुभव बेहद ही अलग रहा। एंकरिंग में वर्षों बिताने के बाद मैं अभिनय के इस नए सफर पर निकली हूं और बहुत ही उत्साहित हूं। मैं यह उम्मीद करती हूं कि दर्शक मेरे इस नए अवतार को दिल से पसंद करेंगे और ढेर सारा प्यार देंगे। यह एक नई शुरुआत है, जिसका बेसब्री से इंतजार है।’

चारुल मलिक ने 'इंडिया टीवी' में अपनी पारी को मई में विराम दिया था। वह करीब छह साल से इस चैनल में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर और एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। यहां वे ‘सास बहू और संस्पेंस’ शो होस्ट करती थीं। हालांकि, कोरोना के चलते इस शो को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। फिलहाल वह यहां ‘तलाश एक सितारे की’ नाम से शो को प्रड्यूस व होस्ट करती थीं।

तब 'समाचार4मीडिया' के साथ बातचीत में चारुल मलिक ने बताया था कि 13 मई को चैनल के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था और इसके बाद उन्होंने इसे रिन्यू नहीं कराया। चारुल के अनुसार, इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा चाहते थे कि वह चैनल छोड़कर नहीं जाएं, लेकिन वह उन्हें एंटरटेनमेंट शो की जगह न्यूज व अन्य शोज के लिए दिल्ली बुलाना चाहते थे और वह मुंबई व एंटरटेनमेंट शोज नहीं छोड़ना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने चैनल के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया।

बता दें कि चारुल मलिक को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है। इससे पहले वह ‘आजतक’ में बतौर  एसोसिएट एडिटर (एंटरटेनमेंट) कार्यरत थीं।

मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वालीं और दिल्ली में जन्मीं चारुल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत ‘जैन टीवी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘सहारा समय’, ‘एबीपी न्यूज’, ‘न्यूज नेशन’ और ‘आजतक’ न्यूज चैनल के साथ काम किया। 

कई एंटरटेनमेंट कार्यक्रमों में एंकरिंग कर चुकीं चारुल जब ‘आजतक’ में थीं, तब उनका नाम ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया था। यह अवॉर्ड उन्हें वर्ष 2010 में प्रदीप सरकार की फिल्म ‘लफंगे-परिंदे’ के लिए दीपिका पादुकोण का स्कैटिंग करते हुए करीब एक घंटे से ज्यादा समय लाइव इंटरव्यू करने के लिए दिया गया था। बता दें कि इस तरह का प्रयोग करने वाली चारुल मलिक पहली न्यूज एंकर हैं। चारुल मलिक को बेस्ट एंटरटेनमेंट एंकर के लिए ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।


टैग्स एंकर टीवी टीवी शो चारुल मलिक हप्पू की उलटन पलटन भाभीजी घर पर हैं
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

7 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 hour ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago