होम / टीवी / 'टाइम्स नाउ नवभारत' की लॉन्चिंग पर नाविका कुमार ने दिया ये संदेश
'टाइम्स नाउ नवभारत' की लॉन्चिंग पर नाविका कुमार ने दिया ये संदेश
टाइम्स ग्रुप के हिंदी न्यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' का धमाकेदार आगाज हो गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
टाइम्स ग्रुप के हिंदी न्यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' का धमाकेदार आगाज हो गया है। रविवार सुबह दस बजे इस चैनल को लॉन्च किया गया। इस चैनल की टैग लाइन है 'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत'। टाइम्स नेटवर्क का यह हिंदी चैनल दर्शकों के बीच कुछ अलग करने की चाहत लेकर आया है। लॉन्च से पहले एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ने दर्शकों के लिए खास संदेश दिया है।
उन्होंने कहा, ऐसे दौर में जब लोगों का मीडिया पर भरोसा कम होता जा रहा है, सोशल मीडिया पर प्रोपगैंडा के तहत खबरें ब्रेक हो रही हैं, फेक न्यूज का बोलबाला है, मीडिया से आम लोगों की आवाज लापता सी हो गई है, जमीन से जुड़ी खबरों की जगह एजेंडा हावी हो गया है, इस सोच ने टाइम्स नाउ नवभारत के विचार का बीज बोया। सच्चाई, निष्पक्षता और हर खबर की तह तक पहुंचना टाइम्स नाउ की पत्रकारिता की पहचान रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत में पत्रकारिता और आदर्शों को और ऊंचा उठाने की कोशिश की जाएगी। उसके आगे यह चैनल जनता के मन की बात का प्लेटफॉर्म भी बनेगा। सुनिये उन्होंने क्या कुछ कहा-
टैग्स हिन्दी न्यूज चैनल नाविका कुमार टाइम्स नाउ नवभारत