होम / टीवी / NDTV से शुभांकर मिश्रा ने अलग होने का लिया फैसला

NDTV से शुभांकर मिश्रा ने अलग होने का लिया फैसला

डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बड़ी पहचान बना चुके शुभांकर मिश्रा ने अब NDTV इंडिया से इस्तीफा दे दिया है। 'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 hours ago

डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बड़ी पहचान बना चुके शुभांकर मिश्रा ने अब NDTV इंडिया से अलग होने का फैसला कर लिया है, इस बाबत उन्होंने प्रबंधन को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। 'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर नई पारी को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है।  

शुभांकर मिश्रा ने जून 2025 में एनडीटीवी के साथ जुड़े थे और इसके बाद उन्होंने NDTV इंडिया पर प्राइम टाइम शो ‘कचहरी’ की शुरुआत की थी। यह शो सोमवार रात 8 बजे प्रसारित होता था और इसमें आम लोगों से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखकर सिस्टम से सवाल पूछे जाते थे। उनकी एंट्री को उस समय हिंदी पत्रकारिता में एक बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा गया था।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर पत्रकारिता में आए शुभांकर ने अपने करियर में कई अलग-अलग चरण देखे। असम की बाढ़ से लेकर कोविड काल की ग्राउंड रिपोर्टिंग तक, उन्होंने खुद को सिर्फ स्टूडियो एंकर तक सीमित नहीं रखा। टीवी से अलग होकर उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मजबूत मौजूदगी बनाई और इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक और एक्स (पूर्व ट्विटर) पर करोड़ों फॉलोअर्स के साथ एक बड़ा दर्शक वर्ग तैयार किया।

सूत्रों के मुताबिक, NDTV से अलग होने का फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। यह भी चर्चा है कि शुभांकर अब अपने डिजिटल नेटवर्क को और विस्तार देने या किसी नए स्वतंत्र मीडिया वेंचर की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

हालांकि न तो शुभांकर मिश्रा और न ही NDTV की ओर से इस्तीफे के कारणों पर कोई विस्तृत बयान जारी किया गया है, लेकिन इतना साफ है कि उनकी अगली पारी पर सभी की नजरें टिकी हैं।

डिजिटल दौर में जहां पत्रकार अपनी व्यक्तिगत पहचान के साथ भी ब्रैंड बन रहे हैं, वहां शुभांकर मिश्रा का यह कदम हिंदी पत्रकारिता में एक और बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। आने वाले दिनों में वे किस मंच से दर्शकों के सामने आएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

न्यूज24 में रुपाली फर्नांडिस बनीं COO, संभालेंगी ब्रॉडकास्ट व डिजिटल ऑपरेशंस

BAG नेटवर्क ने बड़ी घोषणा करते हुए रुपाली फर्नांडिस को न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है

22 hours ago

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

2 days ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

3 days ago

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

4 days ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

4 days ago


बड़ी खबरें

NDTV से शुभांकर मिश्रा ने अलग होने का लिया फैसला

डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बड़ी पहचान बना चुके शुभांकर मिश्रा ने अब NDTV इंडिया से इस्तीफा दे दिया है। 'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

5 hours ago

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

2 hours ago

न्यूज24 में रुपाली फर्नांडिस बनीं COO, संभालेंगी ब्रॉडकास्ट व डिजिटल ऑपरेशंस

BAG नेटवर्क ने बड़ी घोषणा करते हुए रुपाली फर्नांडिस को न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है

22 hours ago

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

1 day ago