होम / टीवी / न्यूज24 में रुपाली फर्नांडिस बनीं COO, संभालेंगी ब्रॉडकास्ट व डिजिटल ऑपरेशंस
न्यूज24 में रुपाली फर्नांडिस बनीं COO, संभालेंगी ब्रॉडकास्ट व डिजिटल ऑपरेशंस
BAG नेटवर्क ने बड़ी घोषणा करते हुए रुपाली फर्नांडिस को न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 hours ago
BAG नेटवर्क ने बड़ी घोषणा करते हुए रुपाली फर्नांडिस को न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। वह कंपनी के ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों ऑपरेशंस की कमान संभालेंगी।
COO के तौर पर रुपाली फर्नांडिस कंपनी की कमाई बढ़ाने की रणनीति, मार्केटिंग प्लान, एडिटोरियल दिशा और पूरे ऑपरेशनल मैनेजमेंट की जिम्मेदारी निभाएंगी। इसके साथ ही वे ब्रैंड कस्टोडियन के रूप में सभी प्लेटफॉर्म्स पर रणनीतिक तालमेल, दर्शकों की संख्या बढ़ाने और मार्केट में मजबूत पकड़ बनाए रखने पर काम करेंगी।
रुपाली फर्नांडिस को मीडिया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्ट ऑपरेशंस में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बड़े न्यूज नेटवर्क्स को आगे बढ़ाने, डिजिटल ग्रोथ तेज करने, रेवेन्यू स्ट्रैटेजी बनाने और ऑपरेशनल मजबूती लाने में अहम भूमिका निभाई है।
इस नियुक्ति पर कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि रुपाली फर्नांडिस का अनुभव और विजन कंपनी की उस रणनीति से पूरी तरह मेल खाता है, जिसके तहत नेटवर्क को न्यूज टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक मजबूत मल्टी-प्लेटफॉर्म ब्रैंड बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि रुपाली उनके साथ मिलकर नेटवर्क को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगी।
वहीं रुपाली फर्नांडिस ने कहा कि ऐसे समय में नेटवर्क से जुड़ना उत्साहजनक है, जब डिजिटल न्यूज की खपत तेजी से बदल रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि वे न्यूज 24 की ब्रॉडकास्ट लीडरशिप को और मजबूत करेंगी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी तेज ग्रोथ सुनिश्चित करेंगी।
न्यूज24 से पहले रुपाली फर्नांडिस ABP Network, Matrix IEC, HT Media Limited और Disney Star जैसी बड़ी कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी हैं। वहां उन्होंने न्यूज और नॉन-न्यूज टीवी, डिजिटल विस्तार, रेवेन्यू ग्रोथ, ब्रैंड पार्टनरशिप, ऑडियंस एंगेजमेंट और ऑपरेशनल सुधार से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट्स संभाले।
कंपनी का कहना है कि यह नियुक्ति BAG Network की इनोवेशन, बेहतर संचालन और शेयरहोल्डर्स के लिए लगातार वैल्यू बनाने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।
टैग्स