होम / टीवी / TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago

नई दिल्ली में आयोजित चौथे वार्षिक डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की। इस खास सेशन में उनके साथ बातचीत कर रहे थे आरजे रौनक, जिन्हें लोग “बाऊआ” के नाम से जानते हैं। चर्चा का विषय था- “The new world order of news: rewriting the playbook for a resilient digital future”, यानी डिजिटल दौर में खबरों की नई दुनिया और उसका बदलता स्वरूप।

सुधीर चौधरी ने बताया कि जब उन्होंने 1994–95 में करियर शुरू किया था, तब भारत में टीवी न्यूज बस शुरू ही हो रही थी। उस समय दिन में सिर्फ एक ही न्यूज बुलेटिन आता था, वह भी रात 9 या 10 बजे। लोग उस बुलेटिन का बेसब्री से इंतजार करते थे। उन्होंने कहा कि आज हालात बिल्कुल अलग हैं, देश में 400 से ज्यादा न्यूज चैनल 24 घंटे चल रहे हैं।

उन्होंने अपने शुरुआती दिनों के अनुभव भी साझा किए। 1999 के कारगिल युद्ध को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत का पहला “टेलीवाइज्ड वॉर” था। उस समय युद्ध क्षेत्र से दिल्ली तक फुटेज भेजने में दो-दो दिन लग जाते थे। रिपोर्टर बेबस महसूस करते थे क्योंकि टेक्नोलॉजी बहुत सीमित थी। इसी तरह 2002 में संसद हमले के दौरान उनके पास बेहतरीन वीडियो फुटेज था, लेकिन उसे नोएडा ऑफिस भेजने का कोई जरिया नहीं था। उस दिन ओबी वैन भी उपलब्ध नहीं थी।

सुधीर चौधरी ने कहा कि आज भले ही टेक्नोलॉजी बहुत आगे बढ़ गई हो- टीवी से सोशल मीडिया और अब AI तक लेकिन पत्रकारिता की असली आत्मा नहीं बदली है। उन्होंने कहा, “लोग कहते हैं कि टीवी खत्म हो रहा है, सोशल मीडिया का दौर है और अब AI आ गया है। लेकिन कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं।” उनके मुताबिक, स्टोरीटेलिंग, साफगोई और जिम्मेदारी हमेशा पत्रकारिता की नींव रहेंगी। टेक्नोलॉजी कंटेंट बना सकती है, लेकिन उसके पीछे की भावना और इरादा इंसान ही तय करता है।

कॉन्क्लेव में नीति-निर्माताओं, संपादकों, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों और मीडिया इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया। पूरे दिन चली चर्चाओं में इस बात पर जोर दिया गया कि AI के दौर में इनोवेशन, नियम और नैतिकता के बीच संतुलन बनाकर ही भरोसेमंद और टिकाऊ डिजिटल मीडिया का भविष्य तैयार किया जा सकता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

20 hours ago

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

2 days ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 days ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 days ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

2 days ago


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

1 hour ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

1 hour ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

36 minutes ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

2 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

3 hours ago