होम / टीवी / अंजना ओम कश्यप से बोले शिवसेना प्रवक्ता, जनता अब पीएम मोदी पर भरोसा नहीं करेगी

अंजना ओम कश्यप से बोले शिवसेना प्रवक्ता, जनता अब पीएम मोदी पर भरोसा नहीं करेगी

जैसे मानसून की पहली झमाझम बरसात होती है ठीक उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण भी 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले झमाझम भाषण है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पीएम नरेंद्र मोदी ने भोपाल से पटना में हुई विपक्षी पार्टियों की बैठक पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं एक गारंटी देना चाहता हूं। अगर उनके घोटाले की गारंटी है, तो मोदी की भी एक गारंटी है। मेरी गारंटी हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की है।

इसी मसले पर हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' के डिबेट शो 'हल्ला बोल' में बहस हुई। इस मामले पर शो की एंकर अंजना ओम कश्यप के एक सवाल का जवाब देते हुए शिव सेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, जैसे मानसून की पहली झमाझम बरसात होती है ठीक उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण भी 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले झमाझम भाषण है इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में कहते हैं कि विपक्षी दलों का कुल मिलाकर के घोटालों का आंकड़ा 20 लाख करोड़ है। वह हैरान है कि आखिर प्रधानमंत्री जी के पास यह नंबर आए कहां से? अगर कल को हम यह कहें कि भाजपा के सहयोगी दल हैं उन पर 40 लाख करोड़ के घोटाले के आरोप हैं तो क्या प्रधानमंत्री जी उन पर जांच करवाएंगे?

उन्होंने आगे कहा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गारंटी दे रहे हैं कि वह घोटालेबाज ऊपर कार्रवाई करेंगे, लेकिन साल 2014 में और साल 2019 में आपने इस देश की जनता को जो वादे किए थे क्या आप की गारंटी दे सकते हैं कि आपने वादे पूरे कर दिए?

जब आपके द्वारा ही कही गई बातें एक्सपायरी हो चुकी है तो आपको कैसे यह लगता है कि इस देश की जनता आपके ऊपर दोबारा भरोसा करेगी। शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि आप कहते हैं कि विपक्षी दल मेरे खिलाफ है ,यह कभी एक नहीं हो सकते इनके अपने स्वार्थ हैं और जब आज एक हो गए हैं,जब पटना में विपक्ष की महाबैठक हुई है तो अब आप यह कह रहे हैं कि यह विपक्ष जो है वह भ्रष्टाचारी है।

शिवसेना प्रवक्ता के इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स आजतक डिबेट सोशल मीडिया मीडिया अंजना ओम कश्यप भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी भोपाल में पीएम मोदी पीएम मोदी की गारंटी
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

5 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

2 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

3 hours ago