होम / टीवी / अब ‘आजतक’ में यह बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे सीनियर टीवी जर्नलिस्ट सुधीर चौधरी

अब ‘आजतक’ में यह बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे सीनियर टीवी जर्नलिस्ट सुधीर चौधरी

सुधीर चौधरी ने पिछले दिनों ‘जी समूह’ (Zee Group) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ (Zee News) के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘जी समूह’ (Zee Group) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ (Zee News) के पूर्व एडिटर-इन-चीफ और सीईओ सुधीर चौधरी के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर के अनुसार सुधीर चौधरी अब हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' (AajTak) के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। यहां पर वह बतौर कंसल्टिंग एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

सुधीर चौधरी की नियुक्ति के बारे में ‘इंडिया टुडे’ समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने एक इंटरनल मेल भी जारी किया है। अपने इस मेल में कली पुरी ने लिखा है, ‘आप सभी को मुझे यह बताते हुए काफी प्रसन्नता हो रही है कि सुधीर चौधरी ‘आजतक’ में बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन करने जा रहे हैं।

इसके साथ ही सुधीर चौधरी और आजतक अपने 100 मिलियन व्युअर्स के लिए नया शो लाने की दिशा में जुटे हैं, जिसे सुधीर चौधरी होस्ट करेंगे। यह शो न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद के निर्देशन में लाया जाएगा। सुधीर चौधरी को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वह लंबे समय से ‘डीएनए’ (DNA) को होस्ट करते रहे हैं और इसे रिकॉर्ड टीआरपी दिलाई है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों प्रशंसक हैं और उन्हें तमाम प्रतिष्ठित संस्थानों से अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

मुझे खुशी है कि उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया है, जो उनके प्रशंसकों को निराश नहीं करेगा, जो उनके लिए सर्वोपरि हैं। सबसे खास बात यह है कि उनके पहले वेंचर ने हमारे साथ हाथ मिलाया है। मुझे उम्मीद है कि हम अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी साथ मिलकर काम करेंगे। मैं उनकी गैर समाचार पहल (non news initiatives) के लिए भी उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।

मुझे पूरा विश्वास है कि सुधीर चौधरी और आजतक मिलकर एक ‘पावरहाउस’ की तरह काम करेंगे और हमारे सुपरस्टार एंकर्स के पोर्टफोलियो को और मजूबत बनाएंगे, जो हमें देश में एक बड़ा और जाना-माना न्यूज ब्रैंड बनाते हैं।‘

गौरतलब है कि टीवी पत्रकारिता में जाना-माना नाम सुधीर चौधरी करीब एक दशक से ‘जी’ के साथ जुड़े हए थे। इस मीडिया समूह में उनकी यह दूसरी पारी थी। इससे पहले अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने ‘जी न्यूज‘ जॉइन किया था, लेकिन वर्ष 2003 में यहां से अलग होकर ‘सहारा समय‘ (Sahara Samay) जॉइन कर लिया था। इसके अलावा उन्होंने कुछ समय ‘इंडिया टीवी‘ (India TV) भी जॉइन किया था। वर्ष 2012 में वह ‘जी न्यूज‘ में वापस आ गए थे, जहां वह लोकप्रिय शो ‘डीएनए‘ (DNA) होस्ट करते थे। 


टैग्स जी न्यूज सुधीर चौधरी कली पुरी इंडिया टुडे ग्रुप सलाहकार संपादक कंसल्टिंग एडिटर नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

5 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

2 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

2 hours ago