होम / टीवी / HC से राहत के बाद भी गिरफ्तारी के लिए अमन चोपड़ा के घर पहुंची पुलिस, जानें पूरा मामला

HC से राहत के बाद भी गिरफ्तारी के लिए अमन चोपड़ा के घर पहुंची पुलिस, जानें पूरा मामला

न्यूज18 के पत्रकार अमन चोपड़ा को राजस्थान हाई कोर्ट से शनिवार को राहत मिल गई और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

न्यूज18 के पत्रकार अमन चोपड़ा को राजस्थान हाई कोर्ट से शनिवार को राहत मिल गई और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई। बावजूद इसके राजस्थान पुलिस चोपड़ा के नोएडा स्थित उनके आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची, जहां से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा, जिसके बाद दो राज्यों की पुलिस में टकराव की खबरें सामने आयीं।

दरअसल हुआ यूं कि राजस्थान हाई कोर्ट ने शनिवार को बूंदी और अलवर जिलों में दर्ज दो मामलों (अलवर के कोतवाली थाने में दर्ज FIR संख्या 372/2022 व बूंदी के सदर थाने में दर्ज FIR संख्या 200/2022) में ये आदेश दिया कि पत्रकार अमन चोपड़ा के खिलाफ अलवर में मंदिरों के विध्वंस पर उनके शो के मामले में उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। वहीं डूंगरपुर के बिछवाड़ा में दर्ज मामले (एफआईआर संख्या 147/2022) को लेकर पेश विविध आपराधिक याचिका 482 पर सुनवाई एक सप्ताह बाद होनी है।

एक तरफ जहां उच्च न्यायालय ने अपने आदेश से अमन चोपड़ा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी, तो वहीं शनिवार को डूंगरपुर और नोएडा पुलिस में भी उस समय भिड़ंत हो गई, जब राजस्थान की पुलिस टीवी पत्रकार अमन चोपड़ा को गिरफ्तार करने पहुंची।

डूंगरपुर एसपी सुधीर जोशी ने मीडिया को बताया कि नोएडा पुलिस ने दूसरी बार पत्रकार अमन चोपड़ा को हिरासत में लेने से रोका है। डूंगरपुर एसपी का कहना है कि पिछली बार की तरह इस बार भी नोएडा पुलिस ने उनकी टीम को एक ओर ले जाकर कुछ जानकारी लेने को कहा और काफी देर तक इंतजार करवाया और तब तक आरोपी वहां से निकल चुका था। हमारी टीम चोपड़ा के घर पर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला।

सुधीर जोशी ने मीडिया को बताया कि हमारी टीम नोएडा में डेरा डाले हुए है और अमन चोपड़ा का पता लगाने के लिये सभी संभावित स्थानों की तलाश कर रही है।

दूसरी तरफ, सेंट्रल नोएडा के ACP-2 योगेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान पुलिस की टीम शनिवार दोपहर 3 बजे अमन चोपड़ा के लिए गैर जमानती वारंट लेकर आई थी। हमने दो पुलिसकर्मी उनके साथ भेजे लेकिन, अमन चोपड़ा के घर पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया और लौट आई। राजस्थान पुलिस द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।

वहीं अतिरिक्त महाधिवक्ता (एएजी) जीएस राठौर ने जानकारी दी कि चोपड़ा ने राजस्थान हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर उनके खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग की थी, जिनमें से अदालत ने अलवर और बूंदी में एफआईआर के संबंध में गिरफ्तारी के खिलाफ रोक लगाते हुए स्टे लगा दिया, लेकिन डूंगरपुर में दर्ज मामले में अदालत ने रोक नहीं लगाई, जिसके बाद पुलिस उन्हें फिर गिरफ्तार करने पहुंची थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोपड़ा के खिलाफ पिछले महीने राजस्थान के अलवर में एक मंदिर के विध्वंस के बाद उनके टीवी शो के कंटेंट को लेकर तीन एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें पहला मामला 23 अप्रैल को डूंगरपुर के बिछवाड़ा में, दूसरा उसी दिन बूंदी में और तीसरा मामला 24 अप्रैल को अलवर में दर्ज किया गया था।

चोपड़ा के खिलाफ दर्ज मामलों के मुताबिक, उन्होंने अपने एक शो में कथित तौर पर दावा किया था कि जहांगीरपुरी केस का बदला लेने के लिए अलवर में एक सदियों पुराने मंदिर को विध्वंस किया गया था।

चोपड़ा के खिलाफ आईपीसी की धारा 124-ए (देशद्रोह), 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से काम करना), 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था जिसकी डूंगरपुर कोतवाली थाना के एसएचओ जांच कर रहे हैं।


टैग्स पत्रकार न्यूज18 राजस्थान पुलिस राजस्थान हाई कोर्ट अमन चोपड़ा
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

7 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 hour ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago