होम / टीवी / पत्रकार के निधन पर चैनल ने दी परिवार को आर्थिक मदद, IIMCAA ने भी यूं बढ़ाए हाथ

पत्रकार के निधन पर चैनल ने दी परिवार को आर्थिक मदद, IIMCAA ने भी यूं बढ़ाए हाथ

ओडिशा टेलीविजन लिमटेड (OTV) ने अपने पत्रकार अरिंदम दास के निधन पर 20 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

ओडिशा टेलीविजन लिमटेड (OTV) ने अपने पत्रकार अरिंदम दास के निधन पर 20 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है। बता दें कि पत्रकार अरिंदम दास का 24 सितंबर को कटक में एक हाथी के बचाव अभियान को कवर करने के दौरान निधन हो गया था। दास के सहयोगी पत्रकार भी परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं।

ओटीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर जगी मंगत पांडा ने परिवार के लिए मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा, ‘अरिंदम को खोना न केवल मेरे लिए बल्कि हमारे पूरे संगठन के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। अब दूसरा अरिंदम कभी नहीं होगा।’ उन्होंने आगे कहा कि दास की मौत ने जो शून्य पैदा किया है, वह पैसों से की गयी मदद से कभी नहीं भरेगा। उनका परिवार अब हमारा परिवार है और हम उनकी देखभाल करेंगे।

यह भी पढ़ें: नदी में फंसे हाथी को बचाने के दौरान पत्रकार की मौत 

दास को श्रद्धांजलि देते हुए पांडा ने कहा, ‘ओटीवी की जर्नी के पिछले 23 वर्षों में, मैंने पूरे ओडिशा में कहीं भी अरिंदम से अधिक निडर पत्रकार नहीं देखा है। उनके निधन से ओटीवी को ही नहीं पूरे राज्य को क्षति हुई है। ऐसे बहादुर पत्रकार को जन्म देने वाली मां को मैं नमन करती हूं।’

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एलुमनी एसोसिएशन (IIMCAA) ने भी दास के परिवार के लिए फंड  एकत्रित करने की घोषणा की है। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए अपने एक ट्वीट में, एसोसिएशन ने सभी से आगे आने और फंड एकत्रित करने में मदद कर परिवार का समर्थन करने का आग्रह किया है।

एसोसिएशन ने लिखा, ‘हमने एक बहादुर पत्रकार अरिंदम दास को खो दिया है और वह भी तब जब वह एक बचाव अभियान की रिपोर्ट कर रहे थे। हम सभी उनके परिवार को हुए दर्द और नुकसान की भरपाई नहीं कर सकते, लेकिन इस महत्वपूर्ण मोड़ पर उनका समर्थन जरूर कर सकते हैं। इकलौते बेटे के तौर पर अरिंदम की अपने परिवार के प्रति कई दायित्व और जिम्मेदारियां थीं।

बता दें कि ओडिशा के कटक जिले में महानदी में फंसे एक हाथी को बचाने के अभियान को कवर करने के दौरान पत्रकार अरिंदम दास की मौत हो गई थी। मुंडली के पास महानदी में एक हाथी फंसा हुआ था। उसे बचाने के लिए ओडिशा आपदा त्वरित प्रतिक्रिया बल (ओडीआरएएफ) की ओर से कोशिश की जा रही थी। पत्रकार अरिंदम दास और फोटोपत्रकार प्रभात भी इस बचाव अभियान में शामिल हुए थे। ओडीआरएएफ की टीम और पत्रकार जिस नाव पर थे वह अभियान के दौरान पलट गई। 

अरिंदम और अन्य लोगों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल के डॉक्टर बी मोहराणा ने बताया था कि अरिंदम दास को जब तक अस्पताल लाया गया था तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


टैग्स पत्रकार मुआवजा ओडिशा टेलीविजन लिमटेड अरिंदम दास 20 लाख
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

5 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

2 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

3 hours ago