होम / टीवी / TV देखने वालों में इन दो प्रदेशों के निवासी हैं सबसे आगे

TV देखने वालों में इन दो प्रदेशों के निवासी हैं सबसे आगे

बार्क इंडिया के COO रोमिल के अनुसार, ओवर द टॉप प्लेटफॉर्म बढ़ेगा, लेकिन इसका टीवी से कोई लेना-देना नहीं है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

देश भर में कितने लोग टीवी देख रहे हैं और उस पर क्या कंटेंट देखा जा रहा है, इस बारे में दैनिक भास्कर ने एक रिपोर्ट तैयार की है। वरिष्ठ पत्रकार मनीषा भल्ला की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 79 फीसदी स्मार्टफोन यूजर्स (टेकएआरसी की रिपोर्ट) मोबाइल फोन पर नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम जैसे ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) प्लेटफॉर्म देखते हैं। इसके बावजूद पिछले चार सालों में रोजाना टीवी देखने के औसत समय में करीब 16 मिनट की बढ़ोतरी हुई है। देश में 61 करोड़ से ज्यादा लोग रोजाना टीवी देख रहे हैं। खास बात यह है कि टीवी दर्शकों में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब टीवी दर्शकों में महिलाओं और पुरुषों की हिस्सेदारी बराबर हो गई है।

इस रिपोर्ट में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) इंडिया के सीओओ रोमिल के हवाले से बताया गया है कि नोटबंदी यानी नवंबर 2016 के बाद महिलाओं ने टीवी ज्यादा देखना शुरू किया है। उनकी टीवी देखने की संख्या 44 फीसदी तक बढ़ी है। उसकी एक बड़ी वजह उन्होंने बताई है कि महिलाओं ने हिंदी न्यूज बुलेटिन देखना शुरू किया है। न्यूज देखने वाली महिलाओं की तादाद 33 फीसदी बढ़ी है। न्यूज के अलावा टीवी पर आने वाले धार्मिक और क्राइम शो ने टीवी पर महिलाओं का प्रतिशत बढ़ाया है। उनका कहना है कि ‘सावधान इंडिया’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे शो की व्युअरशिप केवल महिलाओं पर चल रही है। रोमिल का कहना है कि ओटीटी तो बढ़ेगा ही, लेकिन इसका टीवी से कोई लेना-देना नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, परवरिश, जस्सी जैसी कोई नहीं जैसे सीरियल्स के लेखक सत्यम त्रिपाठी का कहना है कि टीवी अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं है। त्रिपाठी का कहना है कि धार्मिक सीरियल में महिलाएं खासी रुचि लेती हैं। राधा कृष्ण, मेरे साईं और शनि जैसे सीरियल महिलाएं श्रद्धा से देखती हैं।

भारत में टीवी देखने का प्रतिव्यक्ति औसत समय इस रिपोर्ट में 3 घंटा 40 मिनट बताया गया है जबकि अमेरिका में यह 4 घंटा 30 मिनट है। यानी अमेरिका के मुकाबले भारत में यह समय 50 मिनट कम है। रिपोर्ट यह भी कहती है कि भारत में अभी 10 करोड़ घरों में टीवी नहीं है। अगर अमेरिका में ओटीटी प्लेटफॉर्म के बावजूद टीवी खत्म नहीं हुआ तो भारत में भी नहीं होगा। डिजिटलाइजेशन के बाद टीवी भी तरक्की के नए आयाम छुएगा।

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि देश में 2005 में करीब 130 टीवी चैनल थे। यह आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ा और 2010 में चैनलों की संख्या 265 से होती हुई 2013 तक 550 को पार कर गई। वर्ष 2018 में देश में 800 से ज्यादा टीवी चैनल चल रहे थे। टीवी देखने में पूरे देश में सबसे आगे आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के लोग हैं। यहां रोजाना औसतन 4 घंटे 12 मिनट और 56 सेकंड टीवी देखा जाता है।


टैग्स दैनिक भास्कर टीवी रिपोर्ट व्युअरशिप मनीषा भल्ला
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

13 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

34 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

43 minutes ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

3 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

21 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

34 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

43 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

52 minutes ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago