होम / टीवी / 'जी न्यूज' पर जल्द नए अंदाज में नजर आएगा 'DNA', एंकर भी होगा चेंज
'जी न्यूज' पर जल्द नए अंदाज में नजर आएगा 'DNA', एंकर भी होगा चेंज
इस बारे में ‘जी न्यूज’ ने सोशल मीडिया पर इस शो से जुड़ा एक प्रोमो भी शेयर किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘जी न्यूज’ (Zee News) के लोकप्रिय प्राइम टाइम शो ‘डीएनए’ (DNA) को लेकर एक अपडेट है। इस अपडेट के अनुसार, अब यह शो सीनियर न्यूज एंकर अनंत त्यागी होस्ट करेंगे। इस बारे में ‘जी न्यूज’ ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो भी शेयर किया है। हालांकि, इस प्रोमो में अनंत त्यागी का चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन अंदरखाने के सूत्रों ने समाचार4मीडिया से इसकी पुष्टि की है।
आपका पसंदीदा शो DNA नए अंदाज में सिर्फ ZEE News पर
— Zee News (@ZeeNews) June 22, 2024
रोज रात 9:00 बजे #DNA #ZeeNews #DNAOnZeeNews pic.twitter.com/z7E4J78HPB
बता दें कि अनंत त्यागी ने हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) में अपनी पारी को विराम देने के बाद पिछले दिनों ही ‘जी न्यूज’ (Zee News) जॉइन किया है। आपको यह भी बता दें कि समाचार4मीडिया ने इस संबंध में कुछ दिनों पूर्व सबसे पहले खबर दी थी कि अनंत त्यागी जल्द ही ‘जी मीडिया’ के साथ अपनी पारी शुरू कर सकते हैं और वह ‘जी न्यूज’ पर रात दस बजे का शो होस्ट करेंगे, लेकिन अब प्रोमो जारी होने के बाद यह तय हो गया है कि अनंत त्यागी रात दस बजे का शो नहीं बल्कि रात नौ बजे जी न्यूज के फ्लैगशिप शो ‘DNA’ को होस्ट करेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘Zee Media’ के साथ नई पारी शुरू कर सकते हैं अनंत त्यागी
गौरतलब है कि अभी तक यह शो टेलीविजन सीरीज ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए जाने जाने वाले सौरभ राज जैन होस्ट कर रहे थे। इससे पहले इस शो को सीनियर न्यूज एंकर रोहित रंजन और उससे पहले सीनियर टीवी जर्नलिस्ट सुधीर चौधरी होस्ट कर चुके हैं।
टैग्स जी न्यूज डीएनए शो टीवी शो अनंत त्यागी