होम / टीवी / इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 का आगाज: अरुण पुरी ने गिनाईं वैश्विक चुनौतियां

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 का आगाज: अरुण पुरी ने गिनाईं वैश्विक चुनौतियां

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 की शुरुआत हो गई है। उद्घाटन भाषण में अरुण पुरी ने कहा कि दुनिया एक तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेज प्रगति देख रही है, वहीं दूसरी ओर युद्ध और वैश्विक अस्थिरता बढ़ रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 का भव्य आगाज हो गया है। पहले दिन अपने स्वागत भाषण में इंडिया टुडे समूह के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी ने मौजूदा वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां तकनीकी प्रगति और वैश्विक अस्थिरता एक साथ दिखाई दे रही है।

कॉन्क्लेव की थीम ‘ब्रेकथ्रू एंड ब्रेकडाउन’ रखते हुए अरुण पुरी ने कहा कि मानवता एक तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी बड़ी तकनीकी क्रांति का अनुभव कर रही है, वहीं दूसरी ओर युद्ध और वैश्विक व्यवस्था के कमजोर होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

उनके मुताबिक यही विरोधाभास आज के समय की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक खोज, तकनीकी क्षमता और आर्थिक शक्ति तेजी से आगे बढ़ रही हैं, लेकिन दूसरी ओर संस्थाएं कमजोर पड़ रही हैं और वैश्विक नियमों का प्रभाव भी कम होता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता जीवन के हर क्षेत्र को बदल रही है, लेकिन मानवीय प्रवृत्तियां अब भी पुराने संघर्षों के ढर्रे में फंसी हुई हैं।

अरुण पुरी ने इस बात पर भी जोर दिया कि दुनिया ऐसे दौर में पहुंच चुकी है जहां प्रगति और संकट एक साथ सामने आ रहे हैं। उनके अनुसार किसी भी छोटी कूटनीतिक या तकनीकी गलती से वर्षों की प्रगति पर असर पड़ सकता है। उन्होंने क्लाइमेट चेंज, संस्थाओं पर घटते भरोसे और लोकतंत्र के सामने खड़ी चुनौतियों का भी जिक्र किया और कहा कि जब असहमति को वफादारी की कमी समझा जाने लगे और तथ्य ‘वैकल्पिक’ हो जाएं, तो लोकतंत्र धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

2 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत: भारत अहम साझेदार

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को असाधारण बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और ट्रंप के व्यक्तिगत तालमेल से समझौते को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

2 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

2 hours ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

8 hours ago

T20 वर्ल्ड कप से 1500 करोड़ का ऐड रेवेन्यू, इन मैचों से हुई सबसे ज्यादा कमाई

ICC Men's T20 वर्ल्ड कप के टीवी और डिजिटल प्रसारण से लगभग 1500 करोड़ रुपये की विज्ञापन कमाई हुई है।

2 days ago


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

2 hours ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

9 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

2 hours ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

8 hours ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

9 hours ago