होम / टीवी / जानिए, न्यूज चैनल्स के लिए कैसे फायदे का सौदा रहा आम बजट
जानिए, न्यूज चैनल्स के लिए कैसे फायदे का सौदा रहा आम बजट
टीवी चैनलों के लिए एक फरवरी को पेश किया गया केंद्रीय बजट काफी बेहतर साबित हुआ है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
टीवी चैनलों के लिए एक फरवरी को पेश किया गया केंद्रीय बजट काफी बेहतर साबित हुआ है, क्योंकि एक फरवरी को हिंदी और अंग्रेजी के न्यूज चैनल्स के साथ ही बिजनेस न्यूज चैनल्स (हिंदी+अंग्रेजी) के दर्शकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। दर्शकों की संख्या विशेष रूप से सुबह 11 बजे से दोपहर 1.43 के बीच तेजी से बढ़ी। इस बात की जानकारी ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों से मिली है।
BARC इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, न्यूज चैनल्स ने इस दिन 3 मिलियन इम्प्रेशंस दर्ज किए, जो कि सामान्य दिनों की तुलना में 61% ज्यादा हैं। वहीं पिछले चार हफ्तों की तुलना में बजट वाले दिन उपरोक्त समय के दौरान सामान्य न्यूज कैटेगरी के दर्शकों की संख्या में भी 33% का इजाफा देखा गया है। इस तरह से बजट के दिन 22 मिलियन दर्शकों की संख्या दर्ज की गई।
5वें हफ्ते में यदि अंग्रेजी न्यूज जॉनर की बात करें तो रिपब्लिक टीवी (Republic TV) की रेटिंग 654(000s) इम्प्रेशंस रही, जबकि ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) और ‘इंडिया टुडे’ (India Today Television) टेलिविजन की रेटिंग क्रमश: 534(000s) और 303(000s) इम्प्रेशंस दर्ज की गई।
इस बीच, अंग्रेजी बिजनेस न्यूज जॉनर में, ‘सीएनबीसी टीवी18’ (CNBC TV18) की रेटिंग 727 (000) इंप्रेशन दर्ज की गई। वहीं, ‘ईटी नाउ’ (ET Now) और ‘सीएनबीसी टीवी18 प्राइम एचडी’ (CNBC TV18 Prime HD) की रेटिंग क्रमश: 266 (000s) और 30 (000s) इम्प्रेशंस दर्ज की गई।
वहीं हिंदी न्यूज जॉनर की बात की जाए तो, ‘आजतक’ (Aaj Tak) ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5वें हफ्ते में 117478 (000s) इम्प्रेशंस की रेटिंग दर्ज की, जबकि ‘जी न्यूज’ (Zee News) और ‘न्यूज18 इंडिया’ (New18 India) की रेटिंग क्रमशः 97562 (000s) और 95139 (000s) इम्प्रेशंस रही।
टैग्स जी न्यूज बीएआरसी चैनल रिपब्लिक टीवी सीएनबीसी टीवी18 आम बजट न्यूज व्युअरशिप दर्शकों की संख्या