होम / टीवी / राष्ट्रपति के संदेश व गणतंत्र दिवस परेड की रीच बढ़ाने को लेकर सरकार की टीवी चैनलों से अपील

राष्ट्रपति के संदेश व गणतंत्र दिवस परेड की रीच बढ़ाने को लेकर सरकार की टीवी चैनलों से अपील

केंद्र सरकार ने सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों से कहा है कि वे 25 और 26 जनवरी को होने वाले अहम राष्ट्रीय कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण दूरदर्शन के फीड के जरिए दिखाएं

Vikas Saxena 1 month ago

केंद्र सरकार ने सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों से कहा है कि वे 25 और 26 जनवरी को होने वाले अहम राष्ट्रीय कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण दूरदर्शन के फीड के जरिए दिखाएं, ताकि दिव्यांग दर्शकों को भी पूरी जानकारी आसानी से मिल सके।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 25 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे से राष्ट्रपति के राष्ट्र के नाम संदेश का प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान 'डीडी भारती' और 'डीडी न्यूज' पर सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) की सुविधा उपलब्ध रहेगी और यह प्रसारण संदेश के अंत तक जारी रहेगा।

वहीं 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस परेड की कमेंट्री सुबह 9:30 बजे से डीडी न्यूज़ पर सांकेतिक भाषा के साथ दिखाई जाएगी। यह सुविधा भी पूरे कार्यक्रम के खत्म होने तक जारी रहेगी।

मंत्रालय ने साफ किया है कि 'डीडी भारती' और 'डीडी न्यूज' कr यह फीड सभी टीवी चैनलों को मुफ्त में उपलब्ध करायी जाएगी। सरकार ने सभी चैनलों से अपील की है कि वे इसी फीड के जरिए राष्ट्रपति के संदेश और गणतंत्र दिवस परेड का लाइव टेलीकास्ट करें। इसमें साइन लैंग्वेज के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी में क्लोज्ड कैप्शन भी होंगे।

सरकार का कहना है कि इस पहल का मकसद यह है कि दिव्यांग लोग भी इन राष्ट्रीय आयोजनों को आसानी से देख और समझ सकें और कोई भी नागरिक इससे वंचित न रहे।

इस आदेश की जानकारी इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन, न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन, अन्य न्यूज ब्रॉडकास्टर्स संगठनों के साथ-साथ प्रसार भारती, दूरदर्शन और डीडी न्यूज के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

3 days ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत: भारत अहम साझेदार

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को असाधारण बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और ट्रंप के व्यक्तिगत तालमेल से समझौते को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

3 days ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

3 days ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 का आगाज: अरुण पुरी ने गिनाईं वैश्विक चुनौतियां

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 की शुरुआत हो गई है। उद्घाटन भाषण में अरुण पुरी ने कहा कि दुनिया एक तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेज प्रगति देख रही है, वहीं दूसरी ओर युद्ध और वैश्विक अस्थिरता बढ़ रही है।

3 days ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

21 hours ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

20 hours ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

19 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

21 hours ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

1 day ago