होम / टीवी / रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग पर डिबेट शो में भाजपा व कांग्रेस प्रवक्ता में हुई तीखी बहस
रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग पर डिबेट शो में भाजपा व कांग्रेस प्रवक्ता में हुई तीखी बहस
कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सैयद ज़फर इस्लाम डिबेट को मुद्दे से भटका रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
ओडिशा रेल हादसे के बाद से ही विपक्ष रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसी मसले पर हिंदी न्यूज़ चैनल 'एबीपी न्यूज' के डिबेट शो 'हुंकार' में बीजेपी और कांग्रेस प्रवक्ता में तीखी बहस हुई।
शो की एंकर 'रुबिका लियाकत' ने बीजेपी प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम से पूछा की अब तक ये परंपरा रही है कि इस प्रकार के बड़े रेल हादसों के बाद रेल मंत्री का इस्तीफा हो जाया करता है, लेकिन आप ऐसा नहीं कर रहे है, क्यों?
इस सवाल के जवाब में बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि शायद कांग्रेस की प्रवक्ता अनुमा आचार्य को ये ज्ञान नहीं है कि पहले जब रेल हादसे होते थे तो उनके पीएम मनमोहन सिंह तो कभी हादसे की जगह जाते भी नहीं थे।
उन्होंने कहा कि ना सिर्फ पीएम हादसे की जगह गए बल्कि रेल मंत्री पूरी तरह से मोर्चे पर डटे रहें। इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सैयद जफर इस्लाम डिबेट को मुद्दे से भटका रहे हैं।
अनुमा आचार्य ने कहा कि वह जिस सवाल के जवाब चाह रही हैं, वो उन्हें क्यों नहीं दिया जा रहा। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने रेल बजट को अलग कर दिया है और इस हादसे की कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा है।
इसके बाद दोनों प्रवक्ताओं में काफी तीखी बहस शुरू हो जाती है। 'एबीपी न्यूज' के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं-
WATCH | रेल मंत्री के इस्तीफे पर भिड़े भाजपा प्रवक्ता @syedzafarBJP और कांग्रेस प्रवक्ता @AnumaVidisha
— ABP News (@ABPNews) June 6, 2023
हुंकार @RubikaLiyaquat के साथ | https://t.co/smwhXURgtc#BalasoreTrainAccident #Odisha #CoromandelExpressAccident #HunkarOnABP pic.twitter.com/CzTnVqUEt1
टैग्स एबीपी न्यूज डिबेट शो भाजपा और कांग्रेस प्रवक्ता