होम / टीवी / संजय पुगलिया से बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, दस साल के काम का है कॉन्फिडेंस

संजय पुगलिया से बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, दस साल के काम का है कॉन्फिडेंस

एनडीटीवी (NDTV) के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया के साथ खास इंटरव्यू में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट के ऊपर चर्चा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी (गुरुवार) को अंतरिम बजट पेश किया। इसके बाद एनडीटीवी (NDTV) के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया के साथ खास इंटरव्यू में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट के ऊपर चर्चा की है। उन्होंने कहा, हमारे पास पिछले 10 साल के काम का कॉन्फिडेंस है। इन 10 सालों में मोदी सरकार ने एक के बाद एक जनहितकारी और सोशल वेलफेयर स्कीम लॉन्च किए।

ये स्कीम सिर्फ लॉन्च ही नहीं हुए, बल्कि सरकार ने ये भी सुनिश्चित किया कि ये स्कीम समाज के आखिरी आदमी तक पहुंचे। हमारी सरकार ने इसके लिए बहुत मेहनत की है। अब लोगों और योजना के लाभार्थियों को ये भरोसा है कि सरकार ने जो योजनाएं शुरू की हैं, उनका लाभ उन्हें जरूर मिलेगा।

लाभार्थी खुद बताते हैं कि किसी योजना से उन्हें क्या और कितना लाभ हुआ। जनता में कॉन्फिडेंस है कि ये सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती भी है ,यही हमारा कॉन्फिडेंस है। वित्त मंत्री ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि अंतरिम बजट को लेकर किसी से सलाह-मशवरा क्यों नहीं किया गया?

निर्मला सीतारमण ने कहा, हमें बजट में क्या करना है। इस पर हमने सितंबर से मीटिंग और चर्चा करनी शुरू की। सितंबर-अक्टूबर में आम तौर पर हम बजट को लेकर सलाह वगैरह लेते हैं। लेकिन इस बार किसी से सलाह नहीं ली गई। मैंने पीएम मोदी से बात की थी।

 


टैग्स पीएम मोदी मोदी सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट 2024
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

5 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

2 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

3 hours ago