होम / टीवी / ET NOW व ET NOW स्वदेश ने किया स्पेशल कार्यक्रम का ऐलान, जानें- क्या होगा खास

ET NOW व ET NOW स्वदेश ने किया स्पेशल कार्यक्रम का ऐलान, जानें- क्या होगा खास

यह कार्यक्रम 2047 में आजादी के 100 साल के करीब पहुंचने पर अपनी समृद्ध विरासत का जश्न मनाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

भारत की आजादी के 77 साल पूरे होने के अवसर पर भारत के प्रमुख अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW और हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW स्वदेश ने ‘भारत @100’ के रूप में विशेष रूप से क्यूरेट किए गए कार्यक्रम का अनावरण किया है। यह कार्यक्रम 2047 में आजादी के 100 साल के करीब पहुंचने पर अपनी समृद्ध विरासत का जश्न मनाएगा। ‘भारत @100’ थीम पर, दोनों चैनल देश के भविष्य को आकार देने के लिए आवश्यक प्रमुख स्तंभों पर प्रमुखता से व्यावहारिक और प्रभावशाली कंटेंट की एक सीरीज प्रसारित करेंगे।

आजादी के अवसर पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में आर्थिक विकास और इनोवेशन, शिक्षा और कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा और कल्याण, सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण, गवर्नेंस और लोकतंत्र, टेक्नोलॉजी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, सामाजिक परिवर्तन और समावेशिता और भारत की वैश्विक भूमिका जैसे विषय शामिल होंगे। गहन विश्लेषण, टिप्पणी और इनोवेशन की प्रेरक कहानियों के साथ, दोनों चैनल एक प्रगतिशील, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर पेश करेंगे।

ईटी नाउ और ईटी नाउ स्वदेश पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम

बिजनेस ऑफ नया भारत: 14 अगस्त को प्रसारित होने वाला 30 मिनट का यह डायनमिक शो भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने वाले व्यवसायों की पड़ताल करता है। कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट के फाउंडर विकास खेमानी और एनालाइज इंडिया के फाउंडर नूरेश मेरानी की इनसाइट के साथ यह शो दोपहर 1:00 बजे इंडिया इंक की सफलता और उन शेयरों ध्यान आकर्षित करता है, जो देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर अग्रसर कर रहे हैं।

भारत @ 100- फाइनेंशियल फ्रीडम डे

ET NOW के साथ अपनी वित्तीय स्वतंत्रता यात्रा की ओर एक कदम बढ़ाएं। 14 अगस्त को कविता थपलियाल के साथ 30 मिनट के शो में शामिल हों, जिसमें व्यावहारिक वित्तीय रणनीतियां, मॉडल पोर्टफोलियो और विशेषज्ञ हैक्स दिए जाएंगे। कोटक एएमसी के सीईओ नीलेश शाह, वैल्यू रिसर्च के सीईओ धीरेंद्र कुमार और आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड के डिप्टी सीईओ फिरोज अज़ीज़ की गहन चर्चा के साथ शाम 5:00 बजे का यह शो वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने और अपने सपनों का बदलाव लाने के लिए रोडमैप होगा।

इंडिया @ 100

ET नाउ पर एंकर विक्रम ओजा के साथ एक विशेष बहस, ‘इंडिया @ 100’ में लेखक और टिप्पणीकार, पीएंडजी इंडिया के पूर्व सीईओ गुरचरण दास और बंधन बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री और शोध प्रमुख सिद्धार्थ सान्याल जैसे प्रतिष्ठित पैनलिस्ट शामिल होंगे, जो 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने के मार्ग की कल्पना करेंगे। 14 अगस्त को रात 9:00 बजे होने वाली चर्चाएं देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में इंडिया इंक की भूमिका पर केंद्रित होंगी। इसमें इस परिवर्तन के लिए आवश्यक रणनीतियों और मील के पत्थरों पर गहन चर्चा होगी।

स्वदेशी सुपरस्टार, कमाई असरदार :

14 अगस्त को ईटी नाउ स्वदेश पर यह खास शो पीएसयू शेयरों और घरेलू कंपनियों के मजबूत प्रदर्शन पर चर्चा करेगा, जो कि भारतीय इकोनॉमी के लिए मजबूती के स्तंभ हैं। अभिषेक सत्य व्रतम इस शो के होस्ट होंगे और इसमें कोटक महिंद्रा बैंक के होल टाइम डायरेक्टर गौरांग शाह, टर्टल वेल्थ के सीईओ और पोर्टफोलियो मैनेजर रोहन मेहता और एयूएम कैपिटल मार्केट प्राइवेट लिमिटेड के हेड ऑफ रिसर्च राजेश अग्रवाल जैसे एक्सपर्ट शामिल होंगे।

इंडिया @ 100

स्वतंत्रता दिवस पर दोपहर 12:00 बजे, शेरिल डिसूजा ईटी नाउ पर 30 मिनट का स्पेशल शो पेश करेंगी, जिसमें प्रधानमंत्री के नई दिल्ली में लाल किले पर दिए गए भाषण की समीक्षा की जाएगी। सोरिन इन्वेस्टमेंट्स के फाउंडर और चेयरमैन संजय नायर और भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार इस शो का हिस्सा होंगे, जिसमें भारत के आत्मनिर्भरता और ग्लोबल लीडरशिप के सफर पर चर्चा की जाएगी।

भारत @ 100 देश का दम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईटी नाउ स्वदेश भारत की आर्थिक मजबूती और सीमा सुरक्षा पर अभिषेक सत्य व्रतम द्वारा होस्ट किया जाने वाला 30 मिनट का शो पेश करेगा, जिसमें पैनल चर्चा होगी। रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल राजन कोचर (रिटायर्ड), ऑगस्टीन विनोद (रिटायर्ड), ग्रुप कैप्टन और कर्नल शैलेंद्र सिंह (रिटायर्ड) के साथ यह शो बांग्लादेश संकट के बाद बढ़ते चीनी हस्तक्षेप के बीच राष्ट्रीय ताकत को संबोधित करेगा।


टैग्स हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW स्वदेश भारत @100
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

6 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

7 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

46 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago