होम / टीवी / DD फ्रीडिश की ई-नीलामी में इन चैनलों ने हासिल किए MPEG-2 स्लॉट

DD फ्रीडिश की ई-नीलामी में इन चैनलों ने हासिल किए MPEG-2 स्लॉट

प्रसार भारती ने डीडी फ्रीडिश डीटीएच प्लेटफॉर्म के एमपीईजी-2 स्लॉट के लिए चल रही ई-नीलामी के पहले दिन दो स्लॉट आवंटित किए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

प्रसार भारती ने डीडी फ्रीडिश डीटीएच प्लेटफॉर्म के एमपीईजी-2 स्लॉट के लिए चल रही ई-नीलामी के पहले दिन दो स्लॉट आवंटित किए हैं। स्लॉट 1 अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2025 तक एक वर्ष के लिए आवंटित किए जा रहे हैं।

इस मामले से जुड़े करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि फ्री डिश नीलामी के पहले दिन केवल दो चैनलों ने कैटेगरी ए+ (हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) में क्रमशः 21.25 करोड़ रुपये और 21.15 करोड़ रुपये के स्लॉट हासिल किए।

एक्सचेंज4मीडिया के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मनोरंजन टीवी ग्रुप द्वारा अपने जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘मनोरंजन ग्रैंड’ और ‘मनोरंजन टीवी’ के लिए दोनों फ्री डिश स्लॉट सुरक्षित कर लिए गए हैं।

बकेट ए+ में जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (GEC) हिंदी या उर्दू के लिए आरक्षित मूल्य 15 करोड़ रुपये तय किया गया था। ई-नीलामी सोमवार शाम को शुरू हुई और मंगलवार को भी जारी रही।

पिछले साल, प्रसार भारती ने इसी कैटेगरी से 100 करोड़ रुपये से अधिक एकत्र किए थे, जिसमें छह स्लॉट थे। 


टैग्स डीडी फ्रीडिश एमपीईजी-2 ऑक्शन नीलामी प्रक्रिया
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

6 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

7 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

41 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

6 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago