होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल में मैनेजिंग एडिटर बने श्रमित चौधरी

अब इस न्यूज चैनल में मैनेजिंग एडिटर बने श्रमित चौधरी

इससे पहले श्रमित चौधरी ‘पंजाब केसरी’ (डिजिटल) में ब्यूरो चीफ के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

चंडीगढ़ के न्यूज चैनल ‘स्काई न्यूज पंजाब’ (Sky News Punjab) ने श्रमित चौधरी को मैनेजिंग एडिटर के पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले श्रमित चौधरी ‘पंजाब केसरी’ (डिजिटल) में ब्यूरो चीफ के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

श्रमित चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करने का 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बतौर एंकर अपने करियर की शुरुआत PBC TV (P7 News), पटियाला के साथ फरवरी 2007 में की थी। हालांकि यहां उन्होंने एक साल से भी कम समय तक काम किया और सितंबर 2007 में यहां से बाय बोलकर गुरुग्राम में बतौर एंकर/असिस्टेंट प्रड्यूसर ‘स्टैंडर्ड वर्ल्ड चैनल’ का दामन थाम लिया और जुलाई 2008 तक अपनी जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद यहां से अलविदा कहकर श्रमित चौधरी ने बतौर एंकर/रिपोर्टर कई संस्थानों के साथ फ्रीलॉन्सिंग की।

बाद में श्रमित चौधरी ने News Time 24x7 (JANSANDESH UP/UK), नोएडा के साथ एंकर/एसोसिएट प्रड्यूसर के तौर पर नई पारी शुरू की और दिसंबर 2011 से अक्टूबर 2012 तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली। अक्टूबर 2012 में यहां से अपनी पारी को विराम देकर वह बतौर एंकर/एसोसिएट प्रड्यूसर ‘इंडिया न्यूज’ (मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़) से जुड़ गए और करीब दो साल तक यहां काम किया।

श्रमित चौधरी ने फरवरी 2014 में ‘जी’(पंजाब, हरियाणा, हिमाचल) के साथ अपना नया सफर शुरू किया। यहां उन्हें एंकर/प्रड्यूसर की जिम्मेदारी सौंपी गई। यहां से वर्ष 2019 में वह पंजाब केसरी समूह पहुंचे थे और डिजिटल विंग में बतौर ब्यूरो चीफ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। श्रमित चौधरी ने हरियाणा के हिसार में स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।


टैग्स न्यूज चैनल मैनेजिंग एडिटर श्रमित चौधरी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट प्रबंध संपादक स्काई न्यूज पंजाब
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

7 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 hour ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago