होम / टीवी / इस डिबेट शो में बोलीं अनिला सिंह, सपा को जनता की नहीं राजनीति की चिंता
इस डिबेट शो में बोलीं अनिला सिंह, सपा को जनता की नहीं राजनीति की चिंता
यही एक ऐसी पार्टी है जो ना तुष्टिकरण की राजनीति करती है, ना धर्म के आधार पर भेदभाव करती है और ना किसी अपराधी को संरक्षण देती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर सरकार ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। चार हजार से ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। इन मदरसों में विदेशी फंडिंग हो रही है। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
सर्वे में 8441 मदरसे ऐसे मिले थे, जो अवैध रूप से चल रहे थे। इनकी मान्यता नहीं ली गई थी। इस पूरे मामले पर हिंदी न्यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' के डिबेट शो 'राष्ट्रवाद' में बीजेपी प्रवक्ता अनिला सिंह ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लिया है।
उन्होंने कहा, जाहिर सी बात है कि विपक्ष किस से सवाल करेगा! भारतीय जनता पार्टी से ही करेगा, क्योंकि यही एक ऐसी पार्टी है जो ना तुष्टिकरण की राजनीति करती है, ना धर्म के आधार पर भेदभाव करती है और ना किसी अपराधी को संरक्षण देती है।
उन्होंने आगे कहा कि जब-जब विपक्ष की सरकार आई है तब तक इन्होंने ना सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की है बल्कि जमकर तुष्टीकरण किया है। बीजेपी प्रवक्ता अनिला सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी को ना तो बच्चों की पढ़ाई से कोई मतलब रहा, ना ही बच्चों के भविष्य से कोई मतलब रहा। इनको तो बस इनकी राजनीति की चिंता रही है।
उन्होंने कहा कि अगर मदरसों की जांच चल रही है तो उसमें क्या बुराई है? क्या वह मदरसे सिर्फ कागजों पर हैं या जमीन पर भी काम कर रहे हैं! क्या मौलवी की फीस से लेकर के तमाम चीजें जो सरकार से मांगी जा रही हैं क्या कोई उनका स्पष्टीकरण नहीं देगा?
उन्होंने कहा कि सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में भी इस प्रकार के मदरसों की जांच की गई और जांच में सामने आया कि 8000 से अधिक मदद से अवैध रूप से चल रहे थे। बीजेपी प्रवक्ता अनिला सिंह के इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं-
#Rashtravad: 'जब इनकी सरकार (सपा) थी तब इन्हें इससे कोई मतलब नहीं था कि बच्चे मदरसे में कुछ सीख पा रहे हैं या नहीं, वहां पढ़ाई हो रही है या नहीं.. इन्हें तो सिर्फ अपनी राजनीति करनी थी'- #BJP प्रवक्ता @AnilaSingh_BJP@Anant_Tyagii #CMYogi #UttarPradesh #Maharashtra pic.twitter.com/8XABQRvk7j
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 14, 2023
टैग्स टीवी डिबेट अनिला सिंह