होम / टीवी / आर्थिक बदहाली से जूझ रहे चैनल पर पड़ी तालिबान की नजर, हो गया बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहे चैनल पर पड़ी तालिबान की नजर, हो गया बंद
अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान को काबिज हुए करीब दो महीने हो रहे हैं। इस बीच जो वादे उसने सरकार गठन से पूर्व किए थे, अब वह उसके विपरीत काम कर रहा रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान को काबिज हुए करीब दो महीने हो रहे हैं। इस बीच जो वादे उसने सरकार गठन से पूर्व किए थे, अब वह उसके विपरीत काम कर रहा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान की तरफ से तमाम चीजों पर लगाए गए प्रतिबंधों का सामना कर रहा अफगानिस्तान का एकमात्र स्पोर्ट्स चैनल '3स्पोर्ट' भी अब बंद हो गया है।
संगठन प्रमुख के हवाले से टोलो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि तालिबानी प्रतिबंधों के अलावा अफगानिस्तान की आर्थिक खस्ताहाली भी चैनल बंद होने की बड़ी वजह है।
वहीं, चैनल के प्रमुख शफीकउल्लाह सलीम पोया ने कहा, 'चैनल का प्रसारण बंद करने की प्रमुख वजह मीडिया, खासकर '3स्पोर्ट' चैनल पर लगाया गया प्रतिबंध है। मीडिया सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मोर्चो पर समस्याओं का सामना कर रहा है।'
पायो ने कहा कि अफगानिस्तान के पत्रकार अपनी ड्यूटी के दौरान कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले अफगानिस्तान के करीब 150 मीडिया हाउस बंद हो चुके हैं। इसकी प्रमुख वजह आर्थिक व राजनीतिक संकट रही।
टैग्स मीडिया चैनल तालिबान