होम / टीवी / 'NXT कॉन्क्लेव 2025' का आयोजन जल्द, वैश्विक चुनौतियों पर होगी ऐतिहासिक चर्चा

'NXT कॉन्क्लेव 2025' का आयोजन जल्द, वैश्विक चुनौतियों पर होगी ऐतिहासिक चर्चा

NXT कॉन्क्लेव 2025 वैश्विक शासन, तकनीक और आर्थिक परिवर्तन के अगले दशक को आकार देने के लिए तैयार है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

NXT कॉन्क्लेव 2025 वैश्विक शासन, तकनीक और आर्थिक परिवर्तन के अगले दशक को आकार देने के लिए तैयार है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जो कि G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर चुका है। इस वैश्विक कॉन्क्लेव में विश्व नेता, नीति निर्माता, अग्रणी और इंडस्ट्री विशेषज्ञ एक साथ आएंगे, जिससे कि वे वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने और प्रभावशाली समाधान लागू करने पर चर्चा कर सकें। 

वैश्विक नेताओं और विशेषज्ञों की भागीदारी

इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा, कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री एंथनी एबॉट और श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। प्रमुख भारतीय नीति निर्माताओं में रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग मंत्री जितेंद्र सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे।

इस कॉन्क्लेव में विश्व के शीर्ष व्यवसायी और इंडस्ट्री के अग्रणी भी शामिल होंगे, जिनमें ल्यूक कूटिन्हो (Luke Coutinho Holistic Healing Systems के को-फाउंडर), योशी योकोकावा (Alpaca के को-फाउंडर और सीईओ), अवैस अहमद (Pixxel Aerospace के फाउंडर और सीईओ) और हाबिल एफ. खोराक़ीवाला (Wockhardt के चेयरपर्सन) प्रमुख हैं। विज्ञान, तकनीक और स्थिरता के विशेषज्ञ, जैसे कि प्रो. ब्रायन कॉक्स, डॉ. ब्रायन ग्रीन, डॉ. माइक मासीमिनो और पीट सेग्लिंस्की, नीति विशेषज्ञों में एम्बेसडर फिलिप एकरमैन, डॉ. एरिक सोलहाइम और स्कॉट फॉल्कनर के साथ इस कॉन्क्लेव में भाग लेंगे।

नवाचार और नीति निर्माण का वैश्विक मंच

NXT कॉन्क्लेव 2025 केवल एक शिखर सम्मेलन नहीं होगा, बल्कि वास्तविक क्रियान्वयन का मंच बनेगा। इसमें गेम-चेंजिंग उत्पाद लॉन्च, अग्रणी अनुसंधान प्रस्तुतियां और नीतिगत रूपरेखाएं शामिल होंगी, जो उद्योगों और सरकारों को प्रभावित करेंगी। प्रतिभागी अगली पीढ़ी की AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और क्रांतिकारी तकनीकों के लाइव डेमोंस्ट्रेशन देखेंगे। साथ ही, वैश्विक नेताओं और निवेशकों के बीच गुप्त चर्चाएं बड़े पैमाने पर आर्थिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय नीति समझौतों का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

एक नई क्रांति की शुरुआत

NXT कॉन्क्लेव 2025 की मूल अवधारणा एक परिवर्तनकारी वैश्विक मंच का निर्माण करना है, जहां नेता केवल विचारों का आदान-प्रदान न करें, बल्कि निर्णायक कदम उठाएं। NXT के फाउंडर और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा, "दुनिया एक ऐसे मोड़ पर है, जहां नेतृत्व का अर्थ केवल बातचीत नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। NXT इस परिवर्तन का उत्प्रेरक बनेगा, जहां विचार ठोस समाधान बनेंगे, नीतियां प्रगति को प्रेरित करेंगी और नवाचार वैश्विक प्रभाव डालेगा।"

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, NXT कॉन्क्लेव 2025 वास्तव में नवाचार, वैश्विक नीति प्रभाव और प्रभावशाली सहयोग के लिए एक लॉन्चपैड होगा। यह पर्यटन वित्त निगम ऑफ इंडिया और भारतीय अंतरिक्ष संघ जैसे संस्थागत भागीदारों के सहयोग से आयोजित हो रहा है। ग्रीन सर्कल और स्वस्तिक ग्रीन्स इसके रियल्टी पार्टनर हैं, जबकि हयात रीजेंसी (गुरुग्राम) इसकी आधिकारिक आतिथ्य सेवा प्रदान करेगा। संडे गार्जियन फाउंडेशन इसका फाउंडिंग पार्टनर है और NewsX मीडिया पार्टनर के रूप में लाइव कवरेज प्रदान करेगा। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

1 day ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

2 days ago

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

3 days ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

3 days ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

3 days ago


बड़ी खबरें

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

8 hours ago

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट को राइट्स इश्यू की मंजूरी, शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने शेयर बाजार को दो अहम जानकारियां दी हैं।

7 hours ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

7 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

8 hours ago