होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने एनडीटीवी डिजिटल में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां एडिटर (न्यूज) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। 27 फरवरी इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था।

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

कॉलेज के दिनों से ही मीडिया में रुचि रखने वाले परमार को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल, तीनों माध्यमों में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

वर्ष 2003 में IIMC से डिप्लोमा करने के बाद दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय राकेश परमार ऑनलाइन पत्रकारिता के हिंदी फॉन्ट के चुनौती भरे दिनों से लेकर AI तक के सफर के साक्षी रहे हैं।

अमर उजाला और दैनिक हिन्दुस्तान अखबार होते हुए वर्ष 2008 में वह नवभारतटाइम्स.कॉम से उसके शुरुआती दिनों में जुड़े। यहां करीब 16 साल तक अपनी भूमिका निभाने के बाद उन्होंने वर्ष 2024 में एनडीटीवी जॉइन किया था। यहां अपने करीब दो साल के सफर में उन्होंने साइट की कंटेंट प्लानिंग से लेकर को-ऑर्डिनेशन तक में अपना अहम योगदान दिया।

मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले राकेश परमार को राकेश परमार ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से वर्ष 2003 में हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा के रूप में पूरी की।

समाचार4मीडिया की ओर से राकेश परमार को उनकी नई पारी के लिए अग्रिम रूप से शुभकामनाएं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

1 hour ago

‘न्यूज इंडिया’ विवाद के बीच चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

चैनल की ओर से जारी पत्र में शैलेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे संस्थान के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं और जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रमुख कारण बताया है।

23 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

1 day ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

1 day ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

2 hours ago

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट को राइट्स इश्यू की मंजूरी, शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने शेयर बाजार को दो अहम जानकारियां दी हैं।

1 hour ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 hour ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

2 hours ago