होम / टेलिस्कोप / जानें, शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में किस चैनल ने मारी बाजी, कौन बना नंबर-1

जानें, शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में किस चैनल ने मारी बाजी, कौन बना नंबर-1

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। बार्क (BARC) की 52वें हफ्ते (दिसंबर 24-30) की रेटिंग के अनुसार शहरी क्षेत्रों (urban market) में वायकॉम 18 (Viacom18) के चैनल ‘कलर्स’ ने ‘स्‍टार प्‍लस’ को पीछे छोड़ दिया है। बार्क के रेटिंग चार्ट के अनुसार ‘कलर्स’ ने 463 मिलियन इंप्रेशंस (

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

बार्क (BARC) की 52वें हफ्ते (दिसंबर 24-30) की रेटिंग के अनुसार शहरी क्षेत्रों (urban market) में वायकॉम 18 (Viacom18) के चैनल ‘कलर्स’ ने ‘स्‍टार प्‍लस’ को पीछे छोड़ दिया है। बार्क के रेटिंग चार्ट के अनुसार ‘कलर्स’ ने 463 मिलियन इंप्रेशंस (million impressions) हासिल किए हैं वहीं ‘स्‍टार प्‍लस’ और ‘सोनी एंटरटेनमेंट’ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों (rural market) में ‘रिश्‍ते’ अपनी धमक बरकरार रखने में सफल रहा है।

यदि दोनों मार्केट की बात करें तो ‘कलर्स’ 668 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पहले नंबर पर रहा जबकि ‘स्‍टार प्‍लस’ को 627 मिलियन और ‘रिश्‍ते‘ को 455 मिलियन इंप्रेंशंस मिले और यह क्रमश: दूसरे और तीसरे स्‍थान पर रहे।

 शहरी मार्केट (Urban Market)

शहरी मार्केट में ‘कलर्स’ ने 463 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘स्‍टार प्‍लस’ को पीछे छोड़ दिया। हालांकि इससे पहले हफ्ते में यह संख्‍या 432 मिलियन थी। इस हफ्ते में ‘स्‍टार प्‍लस’ पहले पायदान से खिसककर 439 मिलियन इंप्रेशंस के साथ दूसरे नंबर पर आ गया जबकि 51वें हफ्ते (दिसंबर 17-23) में यह संख्‍या 445 मिलियन इंप्रेशंस थी।

वहीं 51वें हफ्ते में 324 मिलियन इंप्रेंशंस हासिल करने वाला ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ 52वें हफ्ते में 297 मिलियन इंप्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर रहा। जबकि इस हफ्ते में ‘सोनी सब’ 272 मिलियन इंप्रेशंस के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गया हालांकि इससे पहले हफ्ते में इसने 263 मिलियन इंप्रेशंस हासिल किए थे। इसके अलावा ‘जीटीवी’ पांचवें नंबर पर खिसक गया। इस हफ्ते यह 255 मिलियन इंप्रेशंस ही जुटा सका जबकि इससे पहले 51वें हफ्ते में इसके पास 277 मिलियन इंप्रेशंस थे।

ग्रामीण रेटिंग्‍स (Rural ratings)

यदि ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो ‘रिश्‍ते’ 338 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पहले नंबर पर रहा। वहीं ‘सोनी पल’ अपने दूसरे स्‍थान पर बरकरार रहा। इस हफ्ते इसने 306 मिलियन इंप्रेशंस हासिल किए जबकि इससे पहले हफ्ते में यह संख्‍या 300 मिलियन इंप्रेशंस थी।

वहीं ‘जी अनमोल’ 280 मिलियन इंप्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर कायम रहा। हालांकि 51वें हफ्ते में यह संख्‍या 283 मिलियन इंप्रेशंस थी। ‘स्‍टार उत्‍सव’ 259 मिलियन इंप्रेशंस के साथ चौथे नंबर पर डटा रहा जबकि 205 मिलियन इंप्रेशंस  के साथ ‘कलर्स’ पांचवे नंबर पर खिसक गया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सलीम खान की तबीयत में सुधार : जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। जावेद अख्तर ने कहा कि सलीम खान अब ठीक हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

30 minutes ago

दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

16 hours ago

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार

अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

22 hours ago

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

2 days ago

राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: सर्जरी के बाद बताया अपना हाल

अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने बताया कि उन्हें शुरुआती चरण का स्तन कैंसर हुआ था। समय पर जांच में बीमारी का पता चलने के बाद सर्जरी हुई और अब वह स्वस्थ होने की प्रक्रिया में हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

20 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

13 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

12 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

21 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

12 hours ago