होम / टेलिस्कोप / दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर
दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर
रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 12 hours ago
अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज के लिए तैयार है। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निर्माताओं ने अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज तारीख और समय का भी एलान कर दिया है। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है।
पोस्टर में वह हाथ में बंदूक लिए बेहद दमदार और उग्र अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा कि ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने चर्चित किरदार 'हमजा अली मजारी' के रूप में वापसी करेंगे।
वहीं संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी अपने-अपने किरदारों में दिखाई देंगे। जियो स्टूडियो के बैनर तले बनी ‘धुरंधर’ का पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा, ताकि फिल्म ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके।
Brace yourself ⚔️
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) March 6, 2026
Trailer out tomorrow 7th March at 11:01 AM#DhurandharTheRevenge Releasing In Cinemas Worldwide on 19th March 2026 in Hindi, Telugu, Tamil, Kannada & Malayalam@rampalarjun @duttsanjay @ActorMadhavan #AkshayeKhanna #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms… pic.twitter.com/RECbmOcODQ
टैग्स