होम / टेलिस्कोप / राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: सर्जरी के बाद बताया अपना हाल

राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: सर्जरी के बाद बताया अपना हाल

अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने बताया कि उन्हें शुरुआती चरण का स्तन कैंसर हुआ था। समय पर जांच में बीमारी का पता चलने के बाद सर्जरी हुई और अब वह स्वस्थ होने की प्रक्रिया में हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 hours ago

अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें शुरुआती चरण का स्तन कैंसर हुआ था। उन्होंने बताया कि समय पर जांच में बीमारी का पता चल गया, जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई और अब वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही हैं। अभिनेत्री ने इस मुश्किल समय में साथ देने के लिए भगवान और अपने प्रशंसकों का आभार भी व्यक्त किया है।

राजश्री देशपांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश शेयर करते हुए लिखा कि बहुत हिम्मत जुटाने के बाद उन्होंने अपने माता-पिता को यह बताया कि उन्हे स्तन कैंसर का पता चला है। उन्होंने कहा कि नियमित जांच के कारण बीमारी का समय पर पता चल गया, जिससे इलाज संभव हो पाया।

अभिनेत्री के अनुसार कई जांच और सर्जरी का पूरा अनुभव किसी कठिन यात्रा की तरह था, लेकिन परिवार और प्रशंसकों के प्यार ने उन्हें इस दौर से गुजरने की ताकत दी। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद जब उन्होंने अपने माता-पिता के चेहरे देखे तो उनका डर खत्म हो गया और वह आत्मविश्वास से भर गईं। राजश्री ने अपने चिकित्सक डॉ. मंदार नाडकर्णी का विशेष धन्यवाद भी किया।

उन्होंने कहा कि चिकित्सक की विशेषज्ञता और देखभाल के कारण इलाज की प्रक्रिया काफी सहज रही। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि अब वह तेजी से स्वस्थ हो रही हैं और जल्द ही अस्पताल से घर लौटने की उम्मीद कर रही हैं। राजश्री देशपांडे फिल्म और ओटीटी प्लेटफार्म की एक चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्हें वेब सीरीज ‘ट्रायल बाय फायर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार भी मिल चुका है।

View this post on Instagram

A post shared by Rajshri (@rajshri_deshpande)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

5 hours ago

अंटार्कटिका में शूट होगी एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’

एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का अगला शेड्यूल अंटार्कटिका के रॉस आइस शेल्फ पर शूट होगा। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच सकती है।

2 days ago

थलापति विजय की शादी में दरार: पत्नी ने दायर की तलाक याचिका

तमिलगा वेत्री कड़गम प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय की पत्नी संगीता ने विवाहेतर संबंध का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दायर की है। मामला फैमिली कोर्ट में पहुंच गया है।

5 days ago

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर केरल हाई कोर्ट की अंतरिम रोक

केरल हाई कोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गो बियॉन्ड’ की 27 फरवरी की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दो सप्ताह में पुनर्विचार का आदेश दिया।

6 days ago

‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट से राहत: सख्त चेतावनी भी दी

कर्नाटक हाई कोर्ट ने ‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने सरकार को दंडात्मक कार्रवाई से रोका, लेकिन अभिनेता को धार्मिक भावनाओं पर टिप्पणी को लेकर सख्त चेतावनी भी दी।

1 week ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

50 minutes ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

49 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

49 minutes ago