होम / टेलिस्कोप / BARC Ratings: जानिए, क्‍या रहा इस बार आपके पसंदीदा एंटरटेनमेंट चैनलों का हाल

BARC Ratings: जानिए, क्‍या रहा इस बार आपके पसंदीदा एंटरटेनमेंट चैनलों का हाल

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।  ‘बार्क’ (BARC) ने 13वें हफ्ते (25-31 मार्च) की चैनलों की रेटिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार 13वें हफ्ते में ‘स्‍टार प्‍लस’ (Star Plus)  461 मिलियन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

 ‘बार्क’ (BARC) ने 13वें हफ्ते (25-31 मार्च) की चैनलों की रेटिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार 13वें हफ्ते में ‘स्‍टार प्‍लस’ (Star Plus)  461 मिलियन इंप्रेशंस (million impressions) रेटिंग के साथ शहरी क्षेत्रों (urban market) में नंबर वन की कुर्सी पर बना हुआ है।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों (rural market) में 516 मिलियन इंप्रेशंस के साथ इस हफ्ते भी ‘सोनी पल’ (Sony Pal) नंबर वन बना हुआ है।

यदि दोनों क्षेत्रों को मिलाकर बात करें तो ‘सोनी पल’ ने ‘स्‍टार प्‍लस’ को पीछे छोड़ते हुए 702 मिलियन इंप्रेशंस के साथ चार्ट पर कब्‍जा जमा लिया है। वहीं ‘स्‍टार प्‍लस’ 681 मिलियन इंप्रेशंस के साथ दूसरे नंबर पर और ‘कलर्स’ 638 मिलियन इंप्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर है।    

शहरी क्षेत्रों (Urban Market) में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों का हाल

शहरी मार्केट में ‘स्‍टार प्‍लस’ का जलवा इस हफ्ते भी बरकरार है। 12वें हफ्ते में जहां इसकी रेटिंग 484 मिलियन इंप्रेशंस थी, वह 13वें हफ्ते में 461 मिलियन इंप्रेशंस हो गई।

वहीं ‘कलर्स’ भी पिछले हफ्ते की तरह दूसरे नंबर पर रहा। हालांकि इसकी रेटिंग में इजाफा जरूर हुआ। पिछले हफ्ते जहां इसकी रेटिंग 421 मिलियन इंप्रेशंस थी, वह इस हफ्ते बढ़कर 431 मिलियन इंप्रेशंस हो गई।

इसके अलावा ‘जी टीवी’ ने भी तीसरे नंबर पर अपनी पोजीशन बनाए रखी। इस हफ्ते चैनल की रेटिंग 314 मिलियन इंप्रेशंस हो गई जबकि 12वें हफ्ते में यह 318 मिलियन इंप्रेशंस थी।

‘सोनी ऐंटरटेनमेंट टेलिविजन’ भी पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी चौथे नंबर पर रहा। 13वें हफ्ते में इसकी रेटिंग 294 मिलियन इंप्रेशंस रही जबकि इससे पहले के हफ्ते में चैनल की रेटिंग 296 मिलियन इंप्रेशंस थी।

यही नहीं, ‘सोनी सब’ भी 288 मिलियन इंप्रेशंस के साथ इस हफ्ते भी पांचवे नंबर पर रहा हालांकि पिछले हफ्ते इसकी रेटिंग 290 मिलियन इंप्रेशंस थी।

ग्रामीण क्षेत्रों (Rural market) में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों का हाल

इस हफ्ते भी इस मार्केट पर ‘सोनी पल’ का जलवा बरकरार रहा। इस हफ्ते इसकी रेटिंग में भी सुधार हुआ। पिछले हफ्ते जहां चैनल की रेटिंग 438 मिलियन इंप्रेशंस थी, वह इस हफ्ते बढ़कर 516 मिलियन इंप्रेशंस हो गई।

‘जी अनमोल’ भी 380 मिलियन इंप्रेशंस के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार रहा। हालांकि 12वें हफ्ते में इसकी रेटिंग 389 मिलियन इंप्रेशंस थी।

पिछले हफ्ते की तरह ‘रिश्‍ते’ इस बार भी तीसरे नंबर पर ही रहा। पिछले हफ्ते जहां चैनल की रेटिंग 381 मिलियन इंप्रेशंस थी, वह इस हफ्ते घटकर 376 मिलियन इंप्रेशंस रह गई।

‘स्‍टार उत्‍सव’ इस बार भी चौथे नंबर पर रहा। इस हफ्ते इसकी रेटिंग 319 मिलियन इंप्रेशंस रही। वहीं 236 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग के साथ ‘जी टीवी’ पांचवे नंबर पर आ गया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अंटार्कटिका में शूट होगी एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’

एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का अगला शेड्यूल अंटार्कटिका के रॉस आइस शेल्फ पर शूट होगा। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच सकती है।

1 day ago

थलापति विजय की शादी में दरार: पत्नी ने दायर की तलाक याचिका

तमिलगा वेत्री कड़गम प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय की पत्नी संगीता ने विवाहेतर संबंध का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दायर की है। मामला फैमिली कोर्ट में पहुंच गया है।

4 days ago

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर केरल हाई कोर्ट की अंतरिम रोक

केरल हाई कोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गो बियॉन्ड’ की 27 फरवरी की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दो सप्ताह में पुनर्विचार का आदेश दिया।

5 days ago

‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट से राहत: सख्त चेतावनी भी दी

कर्नाटक हाई कोर्ट ने ‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने सरकार को दंडात्मक कार्रवाई से रोका, लेकिन अभिनेता को धार्मिक भावनाओं पर टिप्पणी को लेकर सख्त चेतावनी भी दी।

1 week ago

जेल से रिहा होते ही काम पर लौटे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में रिहा हुए राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भतीजी की शादी के बाद वह काम में जुट गए हैं। 28 फरवरी को प्रेस वार्ता संभव है।

1 week ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

7 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago