होम / टेलिस्कोप / थलापति विजय की शादी में दरार: पत्नी ने दायर की तलाक याचिका
थलापति विजय की शादी में दरार: पत्नी ने दायर की तलाक याचिका
तमिलगा वेत्री कड़गम प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय की पत्नी संगीता ने विवाहेतर संबंध का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दायर की है। मामला फैमिली कोर्ट में पहुंच गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 hours ago
दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और तमिलगा वेत्री कड़गम प्रमुख थलापति विजय की निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उनकी पत्नी संगीता ने अभिनेता पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए तलाक की याचिका दायर की है। 26 वर्ष पुराने इस रिश्ते में आई दरार की खबर से प्रशंसकों में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।
संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में याचिका दाखिल की है। अदालत ने मामले पर संज्ञान लेते हुए विजय को नोटिस जारी किया है और उन्हें 20 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। याचिका में संगीता ने आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ संबंध है, जिसकी जानकारी उन्हें वर्ष 2021 में हुई।
उनका कहना है कि इस संबंध का पता चलने के बाद विजय ने इसे समाप्त करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कथित रूप से वह रिश्ता जारी रहा। संगीता ने विशेष विवाह अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत तलाक की मांग की है, जिनमें विवाह के बाहर संबंध और मानसिक क्रूरता को आधार बनाया गया है। फिलहाल मामला अदालत में विचाराधीन है और अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं आया है।
टैग्स