होम / टेलिस्कोप / अंटार्कटिका में शूट होगी एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’

अंटार्कटिका में शूट होगी एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’

एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का अगला शेड्यूल अंटार्कटिका के रॉस आइस शेल्फ पर शूट होगा। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच सकती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 19 hours ago

फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ इन दिनों अपनी भव्यता को लेकर चर्चा में है। अब खबर है कि फिल्म का अगला शेड्यूल अंटार्कटिका में शूट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि निर्माता दल अंटार्कटिका के सबसे बड़े हिमखंड रॉस आइस शेल्फ पर फिल्मांकन की तैयारी कर रहा है।

इसकी ओर संकेत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से मिला। अभिनेता महेश बाबू ने प्रियंका की हाल में प्रदर्शित फिल्म ‘द ब्लफ’ की सराहना की थी। जवाब में प्रियंका ने लिखा, “धन्यवाद, मेरे दोस्त। अंटार्कटिका में मिलते हैं।” इसके बाद से अटकलें तेज हो गई हैं कि फिल्म की टीम बर्फीले महाद्वीप में शूटिंग करने जा रही है।

बताया जा रहा है कि ‘वाराणसी’ पहली हिंदी फिल्म होगी जो रॉस आइस शेल्फ पर शूट की जाएगी। विश्व स्तर पर अब तक केवल तीन फिल्मों ‘साउथ ऑफ सैनिटी’ (2012), ‘द ओडिसी’ (2016) और ‘वायरस’ (1980) के कुछ दृश्य अंटार्कटिका में फिल्माए गए हैं। श्री दुर्गा आर्ट्स और शोइंग बिजनेस के निर्माण में बन रही इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा पहली बार साथ नजर आएंगे। पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थलापति विजय की शादी में दरार: पत्नी ने दायर की तलाक याचिका

तमिलगा वेत्री कड़गम प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय की पत्नी संगीता ने विवाहेतर संबंध का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दायर की है। मामला फैमिली कोर्ट में पहुंच गया है।

3 days ago

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर केरल हाई कोर्ट की अंतरिम रोक

केरल हाई कोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गो बियॉन्ड’ की 27 फरवरी की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दो सप्ताह में पुनर्विचार का आदेश दिया।

4 days ago

‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट से राहत: सख्त चेतावनी भी दी

कर्नाटक हाई कोर्ट ने ‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने सरकार को दंडात्मक कार्रवाई से रोका, लेकिन अभिनेता को धार्मिक भावनाओं पर टिप्पणी को लेकर सख्त चेतावनी भी दी।

6 days ago

जेल से रिहा होते ही काम पर लौटे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में रिहा हुए राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भतीजी की शादी के बाद वह काम में जुट गए हैं। 28 फरवरी को प्रेस वार्ता संभव है।

1 week ago

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

18 hours ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

19 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

19 hours ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

19 hours ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

18 hours ago