होम / टेलिस्कोप / BARC Ratings: ‘स्‍टार प्‍लस’ ने हासिल किया ये मुकाम, कायम रहा ‘रिश्‍ते‘ का दबदबा...

BARC Ratings: ‘स्‍टार प्‍लस’ ने हासिल किया ये मुकाम, कायम रहा ‘रिश्‍ते‘ का दबदबा...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। बार्क (BARC) की वर्ष 2017 के पहले हफ्ते (31 दिसंबर-06 जनवरी) की रेटिंग के अनुसार शहरी क्षेत्रों (urban market) में ‘स्‍टार प्‍लस’ (Star Plus)  490 मिलियन इंप्रेशंस (million impressions) के साथ फिर से नंबर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

बार्क (BARC) की वर्ष 2017 के पहले हफ्ते (31 दिसंबर-06 जनवरी) की रेटिंग के अनुसार शहरी क्षेत्रों (urban market) में ‘स्‍टार प्‍लस’ (Star Plus)  490 मिलियन इंप्रेशंस (million impressions) के साथ फिर से नंबर वन की कुर्सी पर काबिज होने में सफल रहा है। वहीं‘कलर्स’ (Colors) और ‘सोनी एंटरटेनमेंट’ (Sony Entertainment) क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों (rural market) में 376 मिलियन इंप्रेशंस के साथ‘रिश्‍ते’  (Rishtey) अपनी धमक बरकरार रखने में सफल रहा है।

यदि दोनों मार्केट की बात करें तो ‘स्‍टार प्‍लस’ 698 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पहले नंबर पर फिर आ गया जबकि ‘कलर्स’ को 687 मिलियन और ‘रिश्‍ते‘  को 498 मिलियन इंप्रेंशंस मिले और यह क्रमश: दूसरे और तीसरे स्‍थान पर रहे।

 शहरी मार्केट (Urban Market)

शहरी मार्केट में ‘स्‍टार प्‍लस’ ने 490 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘कलर्स’ को पीछे छोड़ दिया। हालांकि पिछली साल के आखिरी 52वें हफ्ते (24 दिसंबर-30 दिसंबर 2016) में यह संख्‍या 439 मिलियन थी।

इस हफ्ते में ‘कलर्स’ पहले पायदान से खिसककर 470 मिलियन इंप्रेशंस के साथ दूसरे नंबर पर आ गया जबकि 52वें हफ्ते (दिसंबर 24-30) में यह संख्‍या 463 मिलियन इंप्रेशंस थी।

वहीं 52वें हफ्ते में 297 मिलियन इंप्रेंशंस हासिल करने वाला ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ इस साल के पहले हफ्ते में भी 291 मिलियन इंप्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

जबकि इस हफ्ते भी ‘सोनी सब’ (Sony Sab)  265 मिलियन इंप्रेशंस के साथ चौथे नंबर पर बरकरार रहा। हालांकि पिछले साल 52वें हफ्ते में इसने 272 मिलियन इंप्रेशंस हासिल किए थे। वहीं ‘जीटीवी’ (Zee TV) ने भी इस हफ्ते अपनी पांचवीं पोजीशन बरकरार रखी। इस हफ्ते यह 254 मिलियन इंप्रेशंस ही जुटा सका जबकि पिछले साल 52वें हफ्ते में यह संख्‍या 255 मिलियन इंप्रेशन थी।

ग्रामीण रेटिंग (Rural ratings)

यदि ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो ‘रिश्‍ते’ 376 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पहले नंबर पर बरकरार रहा। वहीं ‘सोनी पल’ (Sony Pal) को पीछे छोड़कर ‘जी अनमोल’ (Zee Anmol) दूसरे नंबर पर आ गया। ‘जी अनमोल’ को इस हफ्ते 266 मिलियन इंप्रेशंस मिले जबकि पिछले साल 52वें हफ्ते में इसे 280 मिलियन इंप्रेशंस मिले थे।

इस साल के पहले हफ्ते में ‘सोनी पल’ दूसरे नंबर से खिसककर तीसरे नंबर पर आ गया। इस हफ्ते इसे 262 मिलियन इंप्रेशंस मिले जबकि पिछली साल 52वें हफ्ते में इसे 306 मिलियन इंप्रेशंस मिले थे।

वहीं, इस हफ्ते भी ‘स्‍टार उत्‍सव’ (Star Utsav) और ‘कलर्स’ (Colors) पिछली बार की तरह क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर रहे। ‘स्‍टार उत्‍सव’ को जहां 254 मिलियन इंप्रेशंस मिले वहीं स्‍टार को 216 मिलियन इंप्रेशंस मिले।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

5 hours ago

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार

अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

12 hours ago

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

1 day ago

राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: सर्जरी के बाद बताया अपना हाल

अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने बताया कि उन्हें शुरुआती चरण का स्तन कैंसर हुआ था। समय पर जांच में बीमारी का पता चलने के बाद सर्जरी हुई और अब वह स्वस्थ होने की प्रक्रिया में हैं।

1 day ago

अंटार्कटिका में शूट होगी एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’

एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का अगला शेड्यूल अंटार्कटिका के रॉस आइस शेल्फ पर शूट होगा। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच सकती है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

9 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

2 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

2 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

11 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

2 hours ago