होम / टेलिस्कोप / BARC Ratings: इस बार इन दो चैनलों का रहा जलवा...

BARC Ratings: इस बार इन दो चैनलों का रहा जलवा...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘बार्क’ (BARC) ने नौवें हफ्ते (25 फरवरी-3 मार्च) की चैनलों की रेटिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार नौवें हफ्ते में ‘स्‍टार प्‍लस’ (Star Plus) 519 मिलियन इंप्रेशंस (million impressions) रे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘बार्क’ (BARC) ने नौवें हफ्ते (25 फरवरी-3 मार्च) की चैनलों की रेटिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार नौवें हफ्ते में ‘स्‍टार प्‍लस’ (Star Plus) 519 मिलियन इंप्रेशंस (million impressions) रेटिंग के साथ शहरी क्षेत्रों (urban market) में नंबर वन की कुर्सी पर बना हुआ है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों (rural market) में पिछले हफ्ते तीसरे नंबर पर रहा ‘सोनी पल’ (Sony Pal) 406 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पहले पायदान पर पहुंच गया है।

यदि दोनों क्षेत्रों को मिलाकर बात करें तो इसमें भी ‘स्‍टार प्‍लस’ 783 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग के साथ नंबर एक की कुर्सी पर काबिज है। इसके बाद 634 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग के साथ ‘कलर्स’ (Colors) दूसरे नंबर और 563 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग के साथ ‘सोनी पल’  तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

 शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों का प्रदर्शन

‘स्‍टार प्‍लस’ को आठवें हफ्ते में जहां 476 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग मिली,वह नौवें हफ्ते में बढ़कर 519 मिलियन इंप्रेशंस गई और यह नंबर एक की कुर्सी पर बना हुआ है।

 ‘कलर्स’ भी दो नंबर की अपनी पुरानी स्थिति पर बना हुआ है। इस बार इसे 424 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग हासिल हुई, जबकि आठवें हफ्ते में यह संख्‍या 429 मिलियन इंप्रेशंस थी।

इस बार ‘जीटीवी’ (Zee TV) की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है और यह तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। आठवें हफ्ते में जहां इसकी रेटिंग 281 मिलियन इंप्रेशंस थी, वह नौवें हफ्ते में बढ़कर 308 मिलियन इंप्रेशंस हो गई है।

 ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ इस हफ्ते 295 मिलियन इंप्रेशंस के साथ चौथे नंबर पर आ गया। जबकि आठवें हफ्ते में इसकी रेटिंग 324 मिलियन इंप्रेशंस थी।

पिछली बार की तरह आठवें हफ्ते में भी ‘सोनी सब’ (Sony SAB) ने खुद को पांचवें स्‍थान पर रखा हुआ है। आठवें हफ्ते में 269 मिलियन इंप्रेशंस के मुकाबले नौवें हफ्ते में इसकी रेटिंग 289 मिलियन इंप्रेशंस हो गई है।

 

ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों का प्रदर्शन

आठवें हफ्ते में 373 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर रहा‘सोनी पल’ (Sony Pal) नौवें हफ्ते में पहले पायदान पर पहुंच गया और इस हफ्ते इसकी रेटिंग 406 मिलियन इंप्रेशंस हो गई।

 ‘जी अनमोल’ (Zee Anmol) ने नौवें हफ्ते में भी दूसरे नंबर की पोजीशन बरकरार रखी है। नौवें हफ्ते में इसकी रेटिंग 384 मिलियन इंप्रेंशंस हो गई है जबकि आठवें हफ्ते की बात करें तो यह 400 मिलियन इंप्रेशंस थी।

नौवें हफ्ते में ‘रिश्‍ते’ की व्‍युअरशिप में काफी गिरावट हुई और आठवें हफ्ते में जहां यह पहले नंबर पर था, वहीं नौवें हफ्ते में खिसककर तीसरे नंबर पर आ गया। आठवें हफ्ते में जहां इसकी रेटिंग 409 मिलियन इंप्रेशंस थी, वह नौवें हफ्ते में घटकर 384 मिलियन इंप्रेशंस रह गई।

नौवें हफ्ते में ‘स्‍टार उत्‍सव’ (Star Utsav) पिछले हफ्ते की तरह चौथे पायदान की अपनी पुरानी स्थिति पर ही टिका रहा। आठवें हफ्ते में जहां इसकी रेटिंग 342 मिलियन इंप्रेशंस थी, वह नौवें हफ्ते में मिलियन इंप्रेशंस हो गई है।

वहीं ‘स्‍टार प्‍लस’ (Star Plus) पिछले हफ्ते की तरह नौवें हफ्ते में 264 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पांचवें नंबर पर रहा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी : बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

3 hours ago

राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर : सर्जरी के बाद बताया अपना हाल

अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने बताया कि उन्हें शुरुआती चरण का स्तन कैंसर हुआ था। समय पर जांच में बीमारी का पता चलने के बाद सर्जरी हुई और अब वह स्वस्थ होने की प्रक्रिया में हैं।

3 hours ago

अंटार्कटिका में शूट होगी एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’

एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का अगला शेड्यूल अंटार्कटिका के रॉस आइस शेल्फ पर शूट होगा। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच सकती है।

2 days ago

थलापति विजय की शादी में दरार: पत्नी ने दायर की तलाक याचिका

तमिलगा वेत्री कड़गम प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय की पत्नी संगीता ने विवाहेतर संबंध का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दायर की है। मामला फैमिली कोर्ट में पहुंच गया है।

5 days ago

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर केरल हाई कोर्ट की अंतरिम रोक

केरल हाई कोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गो बियॉन्ड’ की 27 फरवरी की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दो सप्ताह में पुनर्विचार का आदेश दिया।

6 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

18 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago