होम / टेलिस्कोप / जानिए, कैसे ये दिन न्यूज चैनलों के लिए रहा शानदार...

जानिए, कैसे ये दिन न्यूज चैनलों के लिए रहा शानदार...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। 11 मार्च यानी शनिवार को पांच राज्यों के चुनावी नतीजे का दिन जहां देश के लिए काफी अहम साबित हुआ, तो वहीं टीवी न्यूज चैनलों के लिए भी यह दिन यादगार रहा। दरअसल वह इसलिए क्योंकि इस दिन न्यूज चैनलों की रेटिंग

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

11 मार्च यानी शनिवार को पांच राज्यों के चुनावी नतीजे का दिन जहां देश के लिए काफी अहम साबित हुआ, तो वहीं टीवी न्यूज चैनलों के लिए भी यह दिन यादगार रहा। दरअसल वह इसलिए क्योंकि इस दिन न्यूज चैनलों की रेटिंग में जबरदस्त उछाल दर्ज की गई।

टीवी दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था ‘बार्क इंडिया’ (BARC India) ने न्यूज चैनलों की रेटिंग जारी की है, जिसके मुताबिक, इस दिन हिंदी न्यूज चैनल अंग्रेजी न्यूज चैनलों के मुकाबले बहुत आगे निकल गए। हिंदी न्यूज चैनलों की रेटिंग 11 मार्च को 368 मिलियन इम्प्रेशंस दर्ज की गई, तो वहीं अंग्रेजी न्यूज चैनलों की रेटिंग सिर्फ 1.9 मिलियन इम्प्रेशंस दर्ज हुई।

11 मार्च को सभी हिंदी न्यूज चैनलों में से ‘एबीपी न्यूज’ 65 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ सबसे आगे रहा, तो वहीं 56 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ ‘आजतक’ दूसरे नंबर पर रहा। 46 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ ‘इंडिया टीवी’ का तीसरा नंबर आया।

वहीं यदि 11वें हफ्ते (11-17 मार्च के बीच) की बात की जाए, तो ‘आजतक’ हिंदी न्यूज चैनलों में 178 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ सबसे आगे रहा।

इसी तरह, अंग्रेजी न्यूज चैनलों में 11 मार्च को ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) 0.8 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ नंबर-1 पर रहा, जबकि दूसरे नंबर पर 0.4 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ ‘सीएनएन न्यूज18’ (CNN News18) और 0.3 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर ‘एनडीटीवी 24X7’ (NDTV 24X7) चैनल रहा।

वहीं 11वें हफ्ते की बात करें तो 2.2 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) अव्वल आया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अंटार्कटिका में शूट होगी एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’

एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का अगला शेड्यूल अंटार्कटिका के रॉस आइस शेल्फ पर शूट होगा। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच सकती है।

1 day ago

थलापति विजय की शादी में दरार: पत्नी ने दायर की तलाक याचिका

तमिलगा वेत्री कड़गम प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय की पत्नी संगीता ने विवाहेतर संबंध का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दायर की है। मामला फैमिली कोर्ट में पहुंच गया है।

4 days ago

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर केरल हाई कोर्ट की अंतरिम रोक

केरल हाई कोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गो बियॉन्ड’ की 27 फरवरी की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दो सप्ताह में पुनर्विचार का आदेश दिया।

5 days ago

‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट से राहत: सख्त चेतावनी भी दी

कर्नाटक हाई कोर्ट ने ‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने सरकार को दंडात्मक कार्रवाई से रोका, लेकिन अभिनेता को धार्मिक भावनाओं पर टिप्पणी को लेकर सख्त चेतावनी भी दी।

1 week ago

जेल से रिहा होते ही काम पर लौटे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में रिहा हुए राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भतीजी की शादी के बाद वह काम में जुट गए हैं। 28 फरवरी को प्रेस वार्ता संभव है।

1 week ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago