होम / टेलिस्कोप / ‘बॉर्डर 2’ की धमाकेदार एंट्री: पहले दिन हुई 30 करोड़ की कमाई

‘बॉर्डर 2’ की धमाकेदार एंट्री: पहले दिन हुई 30 करोड़ की कमाई

सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने 30 करोड़ की ओपनिंग के साथ ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया और वीकेंड में बड़ी कमाई की उम्मीद जगा दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और आते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त असर दिखा रही है। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का दबदबा बना हुआ था, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ ने उसे कड़ी चुनौती दी है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं ‘धुरंधर’ की ओपनिंग 28 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह ओपनिंग डे के मामले में सनी देओल की फिल्म आगे निकल गई है। फिल्म को लंबे वीकेंड का भी भरपूर फायदा मिलने की उम्मीद है।

यह इस समय रिलीज हुई सबसे बड़ी फिल्म है, जिससे दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दुनिया भर में करीब 4500 स्क्रीनों पर रिलीज हुई इस फिल्म से मेकर्स को बड़ी कमाई की उम्मीद है। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार रही, करीब 4 लाख टिकट बिके थे और इससे 12.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। फिल्म का बजट लगभग 150 से 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में ‘बॉर्डर 2’ और तेजी से कमाई कर सकती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फिल्म भूत बंगला का टीजर जारी: 14 साल बाद साथ आये अक्षय-प्रियदर्शन

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ लौट रही है। फिल्म का टीज़र रिलीज हो गया है, जिसमें डर और कॉमेडी का दिलचस्प मेल देखने को मिल रहा है।

1 day ago

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने देखी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’: सीक्वल का इंतजार

फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने खुलासा किया कि भारत आने से पहले उन्होंने बेटे की सलाह पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ देखी। उन्होंने इसके सीक्वल का इंतजार भी जताया।

4 days ago

सलीम खान की तबीयत में सुधार: जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। जावेद अख्तर ने कहा कि सलीम खान अब ठीक हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

6 days ago

दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

1 week ago

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार

अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

1 week ago


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

7 hours ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

14 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

7 hours ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

13 hours ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

14 hours ago