होम / टेलिस्कोप / फिनलैंड के राष्ट्रपति ने देखी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’: सीक्वल का इंतजार
फिनलैंड के राष्ट्रपति ने देखी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’: सीक्वल का इंतजार
फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने खुलासा किया कि भारत आने से पहले उन्होंने बेटे की सलाह पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ देखी। उन्होंने इसके सीक्वल का इंतजार भी जताया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 12 hours ago
अभिनेता रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का असर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। भारत के राजकीय दौरे पर आए फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने बताया कि भारत आने से पहले उन्होंने अपने बेटे की सलाह पर यह फिल्म देखी थी। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए इसके अगले भाग ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को देखने की उत्सुकता भी जताई है।
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान और समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राष्ट्रपति स्टब ने कहा कि भारत आने से पहले उनके बेटे ने उन्हें ‘धुरंधर’ देखने का सुझाव दिया था। उन्होंने बताया कि फिल्म में आतंकवाद के खिलाफ दिखाए गए संघर्ष का हिस्सा उन्हें दिलचस्प लगा और अब वह इसके सीक्वल का भी इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है।
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही। अब इसके सीक्वल को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने किरदार जसकीरत सिंह रंगी के रूप में नजर आएंगे, जबकि संजय दत्त और आर माधवन भी अपने-अपने किरदारों में वापसी कर रहे हैं।
टैग्स