होम / टेक वर्ल्ड / 28 दिन के रिचार्ज पर संसद में सांसद राघव चड्ढा ने पूछा सवाल

28 दिन के रिचार्ज पर संसद में सांसद राघव चड्ढा ने पूछा सवाल

प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज के 28 दिन वाले प्लान को लेकर संसद में सवाल उठे हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि इससे ग्राहकों को साल में 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है और इनकमिंग कॉल बंद करना भी गलत है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 hours ago

मोबाइल रिचार्ज खत्म होने के बाद इनकमिंग कॉल बंद होने और 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान को लेकर संसद में सवाल उठाए गए हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि टेलीकॉम कंपनियां 28 दिन के प्लान के जरिए ग्राहकों से अतिरिक्त पैसे वसूल रही हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल आज आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है।

ऐसे में रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग कॉल बंद करना उपभोक्ताओं के साथ गलत व्यवहार है। कई बार इस वजह से जरूरी कॉल भी नहीं मिल पातीं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सांसद ने यह भी कहा कि आज ज्यादातर बैंकिंग और ऑनलाइन सेवाएं मोबाइल नंबर से जुड़ी होती हैं।

अगर फोन पर इनकमिंग सेवा बंद हो जाती है तो ओटीपी और जरूरी संदेश भी नहीं मिल पाते। इससे बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट जैसे कई जरूरी काम रुक सकते हैं, जो आपात स्थिति में गंभीर समस्या बन सकते हैं। राघव चड्ढा ने बताया कि ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां 28 दिन की वैधता वाले प्लान देती हैं।

इससे ग्राहकों को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है। संसद में सुझाव दिया गया कि मोबाइल रिचार्ज की वैधता कैलेंडर महीने के आधार पर 30 या 31 दिन होनी चाहिए। इससे ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक मार्च से सिम-बाइंडिंग नियम लागू: बिना सक्रिय सिम नहीं चलेगा वॉट्सऐप

केंद्र सरकार ने सिम-बाइंडिंग नियम में कोई ढील न देने का फैसला किया है। 1 मार्च 2026 से मैसेजिंग ऐप्स को सक्रिय सिम से जुड़ा रहना होगा, वरना सेवाएं बंद हो सकती हैं।

1 week ago

भारत के आईटी सेक्टर के लिए AI बड़ा खतरा नहीं: नैसकॉम

नैसकॉम की नई रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2026 में भारत का टेक सेक्टर 6.1 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है। 1.35 लाख नई नौकरियों और 315 अरब डॉलर राजस्व का अनुमान जताया गया है।

25-February-2026

वॉट्सऐप डेटा शेयरिंग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: 16 मार्च तक बदलाव का भरोसा

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में भरोसा दिया है कि वह 2021 की गोपनीयता नीति से जुड़े प्रतिस्पर्धा आयोग के निर्देशों का पालन करेगा। 16 मार्च तक बदलाव लागू होंगे।

24-February-2026

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

20-February-2026

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20-February-2026


बड़ी खबरें

AI से होने वाले नुकसान पर सरकार सख्त, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा जरूरी: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा सरकार की बड़ी प्राथमिकता बन गई है।

3 hours ago

टीवी विज्ञापनों में ‘चमत्कारी’ फायदे का दावा नहीं कर सकते प्रोडक्ट: सरकार

लोकसभा में बुधवार को बताया गया कि निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों पर दिखाए जाने वाले सभी विज्ञापनों को ऐडवर्टाइजिंग कोड (विज्ञापन नियमों) का पालन करना जरूरी है।

2 hours ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

2 hours ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

3 hours ago

'टिप्स म्यूजिक' के CEO हरि नायर ने दिया इस्तीफा, 30 अप्रैल तक निभाएंगे जिम्मेदारी

टिप्स म्यूजिक (Tips Music Limited) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हरि नायर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 hours ago