होम / टेक वर्ल्ड / जागरण न्यू मीडिया के पूर्व CEO भरत गुप्ता ने लॉन्च किया AI आधारित प्लेटफॉर्म ‘ToBe Online’
जागरण न्यू मीडिया के पूर्व CEO भरत गुप्ता ने लॉन्च किया AI आधारित प्लेटफॉर्म ‘ToBe Online’
भरत गुप्ता द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर जानकारी के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म कंटेंट की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए AI आधारित टूल्स पर काम करेगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
मीडिया इंडस्ट्री के जाने-माने नाम और ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media) के पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) भरत गुप्ता ने नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्लेटफॉर्म ‘ToBe Online’ लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर क्रिएटर कंटेंट इकोनॉमी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
भरत गुप्ता द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर जानकारी के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म कंटेंट की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए AI आधारित टूल्स पर काम करेगा। इसमें रियल-टाइम कंटेंट इंटीग्रिटी चेक, दावों की जांच और अनुपालन (कम्प्लायंस) के लिए डैशबोर्ड शामिल होंगे।
इसके अलावा, ‘ToBe Online’ प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स के लिए सर्टिफिकेशन फ्रेमवर्क और जिम्मेदार स्टोरीटेलिंग को बढ़ावा देने पर भी फोकस करेगा। भरत गुप्ता के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म का लक्ष्य इंडस्ट्री संस्थाओं, रेगुलेटरी स्टेकहोल्डर्स और सबसे अहम—कंटेंट क्रिएटर्स के साथ मिलकर काम करना है।
टैग्स