होम / सोशल मीडिया / पत्रकारों पर यूं निकला शाहिद कपूर का गुस्‍सा...

पत्रकारों पर यूं निकला शाहिद कपूर का गुस्‍सा...

 समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। मीडिया के कामकाज करने के तरीके को लेकर इन दिनों शाहिद कपूर काफी भड़के हुए हैं और उन्‍होंने ट्विटर पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। इस ट्वीट में शाहिद का कहना है, ‘कुछ पत्रकार रिपोर्टिंग करत

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

 समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। मीडिया के कामकाज करने के तरीके को लेकर इन दिनों शाहिद कपूर काफी भड़के हुए हैं और उन्‍होंने ट्विटर पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। इस ट्वीट में शाहिद का कहना है, ‘कुछ पत्रकार रिपोर्टिंग करते समय अथवा एक्‍सक्‍लूसिव खबर निकालते समय यह नहीं सोचते कि जब एक नवजात बच्‍चे पर इतनी पास से ढेरों कैमरों की रोशनी पड़ेगी, तो उसकी आंखों को कितना नुकसान होगा। ऐसे पत्रकारों के खून (dna) में कॉमनसेंस नाम की कोई चीज ही नहीं है।

Unfortunate how some journos don't realise how bad 20 cameras flashing 2 feet away are for an infants eyes. No common sense in their dna.

गौरतलब है कि शाहिद और मीरा के घर में 26 अगस्त को एक बेटी ने जन्‍म लिया है, जिसका नाम उन्‍होंने मीशू रखा है। बताया जाता है कि यह नाम मीरा राजपूत के नाम से ‘मी’ और शाहिद कपूर के नाम से शा लेकर बनाया गया है। अपनी बेटी को लेकर शाहिद काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं और शायद इसलिए उन्‍होंने यह ट्वीट किया है। उल्लेखनीय है कि शाहिद कपूर अभिनीत फिल्‍म ‘रंगून’ जल्‍द ही रिलीज होने वाली है। द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर केंद्रित विशाल भारद्वाज की इस फिल्‍म में शाहिद इंडियन नेशनल आर्मी (आईएन) के एक सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्‍म में उनके साथ सैफ अली खान और कंगना रनौत जैसे सितारे भी हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सायरन और चिल्लाहट के बीच TRP की जंग: सुधीर चौधरी

मंत्रालय ने शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी BARC से कहा कि वह अगले 4 हफ्तों तक या अगले आदेश तक न्यूज चैनलों की TRP जारी न करे। यह फैसला जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

4 hours ago

मोदी सरकार के लिए देशहित सर्वोपरि: अमिश देवगन

हमारी विदेश नीति हमारे इतिहास, हमारी भौगोलिक स्थिति और हमारे मूल्यों के आधार पर तय होना चाहिए। ये सत्य और अहिंसा पर आधारित होनी चाहिए। आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई नीति नहीं है।

5 hours ago

अमेरिका अब बोलकर दादागिरी कर रहा है: संकेत उपाध्याय

अमेरिका ने चीन के साथ पिछले व्यापार समझौतों से कई सबक़ लिए हैं और अब भारत के साथ होने वाले व्यापार समझौते में अमेरिकी हितों की रक्षा को लेकर अधिक स्पष्टता रखेगा।

5 hours ago

भाजपा के सहयोगी दल धीरे-धीरे कमजोर हुए : राजदीप सरदेसाई

यदि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग होते हैं, तो देश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़कर 28 राज्यों में से 16 हो जाएगी। इसके अलावा पांच राज्यों में भाजपा के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

1 day ago

कूटनीतिक मर्यादाओं का सम्मान करती है सरकार : राहुल शिवशंकर

IRGC ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

2 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 hour ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

17 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

2 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 hour ago