होम / सोशल मीडिया / वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी का नया प्रयोग, दर्शकों ने लिया हाथों हाथ...

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी का नया प्रयोग, दर्शकों ने लिया हाथों हाथ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो टीवी न्यूज के चुनिंदा चेहरों में से एक सुधीर चौधरी लगातार नए प्रयोगों में हाथ आजमा रहे हैं. इस बार उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ लाइव चैट की. इस चैट के दौरान उन्होंने अपने फॉलोअर्स के कई सवालों का जवाब दिया और साथ ही दिल से सभी को शुक्रिया कहा. उन्होंने अपनी इस चैट में 16 दिसंबर की उस काली रात का जिक्र किया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो टीवी न्यूज के चुनिंदा चेहरों में से एक सुधीर चौधरी लगातार नए प्रयोगों में हाथ आजमा रहे हैं. इस बार उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ लाइव चैट की. इस चैट के दौरान उन्होंने अपने फॉलोअर्स के कई सवालों का जवाब दिया और साथ ही दिल से सभी को शुक्रिया कहा. उन्होंने अपनी इस चैट में 16 दिसंबर की उस काली रात का जिक्र किया जब निर्भया रेप कांड हुआ था. समाचार4मीडिया से बातचीत करते हुए सुधीर चौधरी खासा उत्साहित नजर आए. उन्होंने बताया कि ट्विटर पर पेरिस्कोप के जरिए होने वाली लाइव चैट पर उन्होंने पहली बार हाथ आजमाया है और दर्शकों से उन्हें काफी सकारात्मक रिस्पॉन्स मिला है. उन्होंने आगे कहा कि दो दिन पहले मैंने अचानक ट्विटर लाइव चैट की. पर जिस तरह दर्शकों ने मुझे हाथों हाथ लिया है और आगे भी मैं इस प्रयोग को सुनियोजित तरीके से करता रहूंगा. ट्विटर ट्रॉलिंग के बाद कई पत्रकार सोशल मीडिया से दूर हो गए हैं, इस पर सुधीर चौधरी ने जवाब दिया कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, सोशल मीडिया संवाद का एक अहम माध्यम है. ये पूछे जाने पर कि कुछ लोग इस पर अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते हैं, ऐसे में उन्हें आप किस तरह लेते हैं. इसका जवाब देते हुए सुधीर ने बड़ी आत्मीयता से कहा कि राम राज में भी धोबी कुछ कहते थे पर मैं ऐसे ‘धोबियों’ की परवाह नहीं करता हूं. पर्सनली मैंने यही अनुभव किया है कि सोशल मीडिया पर लोग मेरे साथ काफी सकारात्मक तरीके से पेश आते हैं. यहां क्लिक करके देखिए सुधीर चौधरी का नया प्रयोग...  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सायरन और चिल्लाहट के बीच TRP की जंग: सुधीर चौधरी

मंत्रालय ने शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी BARC से कहा कि वह अगले 4 हफ्तों तक या अगले आदेश तक न्यूज चैनलों की TRP जारी न करे। यह फैसला जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

7 hours ago

मोदी सरकार के लिए देशहित सर्वोपरि: अमिश देवगन

हमारी विदेश नीति हमारे इतिहास, हमारी भौगोलिक स्थिति और हमारे मूल्यों के आधार पर तय होना चाहिए। ये सत्य और अहिंसा पर आधारित होनी चाहिए। आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई नीति नहीं है।

8 hours ago

अमेरिका अब बोलकर दादागिरी कर रहा है: संकेत उपाध्याय

अमेरिका ने चीन के साथ पिछले व्यापार समझौतों से कई सबक़ लिए हैं और अब भारत के साथ होने वाले व्यापार समझौते में अमेरिकी हितों की रक्षा को लेकर अधिक स्पष्टता रखेगा।

8 hours ago

भाजपा के सहयोगी दल धीरे-धीरे कमजोर हुए : राजदीप सरदेसाई

यदि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग होते हैं, तो देश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़कर 28 राज्यों में से 16 हो जाएगी। इसके अलावा पांच राज्यों में भाजपा के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

1 day ago

कूटनीतिक मर्यादाओं का सम्मान करती है सरकार : राहुल शिवशंकर

IRGC ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

5 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

4 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

20 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

5 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

4 hours ago