होम / सोशल मीडिया / क्या फेसबुक मीडिया कंपनी बनेगी?, जानिए इस पर FB के CEO मार्क जुकरबर्ग का रुख...
क्या फेसबुक मीडिया कंपनी बनेगी?, जानिए इस पर FB के CEO मार्क जुकरबर्ग का रुख...
फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने उन लोगों की सोच पर विराम लगा दिया, जो लोग ये मानते थे कि आने वाले समय में फेसबुक एक मीडिया कंपनी के रूप में उभर कर सामने आएगी और न्यूज कंटेंट प्रवाइड कराएगा। जुकरबर्ग ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि फेसबुक कभी भी मीडिया कंपनी नहीं बनेगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने उन लोगों की सोच पर विराम लगा दिया, जो लोग ये मानते थे कि आने वाले समय में फेसबुक एक मीडिया कंपनी के रूप में उभर कर सामने आएगी और न्यूज कंटेंट प्रवाइड कराएगा।
जुकरबर्ग ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि फेसबुक कभी भी मीडिया कंपनी नहीं बनेगी। फेसबुक हमेशा ही एक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म रहेगी। जुकरबर्ग ने कहा कि कंपनी की फिलहाल कंटेंट प्रवाइडर बनने की कोई योजना नहीं है।
जुकरबर्ग ने यह बात रोम की लुईस युनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान इटैलियन छात्र के पूछे गए सवाल पर कही। छात्र ने पूछा था कि क्या फेसबुक न्यूज एडिटर बनना चाह रहा है? इसके जवाब में जुकरबर्ग ने कहा- नहीं, हम एक टेक कंपनी हैं, मीडिया कंपनी नहीं।
जुकरबर्ग ने कहा फेसबुक एक तकनीकी कंपनी है, हम टूल्स बनाते हैं, हम कोई भी कंटेट नहीं बनाते। उन्होंने कहा कि दुनिया को न्यूज कंपनियों की जरूरत है, लेकिन टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म की भी जरूरत है, जैसा हम करते हैं और हम अपनी भूमिका पूरी गंभीरता से निभा रहे हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स