होम / सोशल मीडिया / अब इस तरह Fake News पर लगाम लगाएगी Facebook

अब इस तरह fake news पर लगाम लगाएगी Facebook

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। न्‍यूज इंडस्‍ट्री के साथ अपने रिश्‍तों को मजबूती प्रदान करने के लिए ‘फेसबुक’ (Facebook) ने पिछले हफ्ते ‘जर्नलिज्‍म प्रोजेक्‍ट’ (Journalism Project) लॉन्‍च किया है। फेसबुक ने यह भी निर्णय लिया है कि अपने

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

न्‍यूज इंडस्‍ट्री के साथ अपने रिश्‍तों को मजबूती प्रदान करने के लिए ‘फेसबुक’ (Facebook) ने पिछले हफ्ते ‘जर्नलिज्‍म प्रोजेक्‍ट’ (Journalism Project) लॉन्‍च किया है।

फेसबुक ने यह भी निर्णय लिया है कि अपने प्रॉडक्‍ट तैयार करने में न्यूज ऑर्गनाईजेशन के साथ मिलकर काम करेगी और अच्छा पार्टनर बनने के लिए पत्रकारों से सीखने के साथ पब्लिशर्स से जानेगी कि डिजिटल एज में पाठकों को किस तरह ऐसी जानकारी दी जाए जिसकी उन्हें जरूरत है। इसके अलावा फर्जी खबरों (fake news) को रोकने के लिए और उनके स्‍थान पर सख्‍त सत्‍यापन प्रक्रियाओं (strict verification procedures) के लिए फेसबुक ‘फर्स्‍ट ड्राफ्ट’ (First Draft) के साथ अपनी प्रतिबद्धता (commitment) को और बढ़ाएगी।

‘फर्स्‍ट ड्राफ्ट’ 80 से ज्‍यादा पब्लिशर्स को मिलाकर बनाया गया एक प्‍लेटफार्म है जो एक साथ मिलकर काम करते हैं और लोगों का मार्गदर्शन करते हैं कि कैसे सोशल वेब से कंटेंट को लिया जाए, वेरीफाई किया जाए और उसे पब्लिश किया जाए। फेसबुक उन्‍हें एक वर्चुअल वेरिफिकेशन कम्‍युनिटी (virtual verification community) के साथ अन्‍य अन्य चीजों को तैयार करने में भी मदद करेगी।

थर्ड पार्टी फैक्‍ट चेकिंग आर्गनाइजेशंस के साथ काम करने के लिए कंपनी ने हाल ही में एक प्रोग्राम भी लॉन्‍च किया था। इससे फेसबुक पर अफवाहों (hoaxes) पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

फेसबुक के उत्पाद निदेशक फिजी सिमो (Fidji Sim) ने एक ब्‍लॉग में कहा, ‘किसी भी अन्‍य प्‍लेटफार्म की तुलना में यह समस्‍या काफी बड़ी है और इसे कम से कम करने के‍ लिए हम सभी का साथ मिलकर काम करना काफी महत्‍वपूर्ण है।’

इसके अलावा न्‍यूज इंडस्‍ट्री के साथ मिलकर फेसबुक इस दिशा में भी योजना बना रही है कि लोकल न्‍यूज को सोशल मीडिया साइट पर कैसे शेयर और डिस्‍प्‍ले किया जाए। यह अपने पार्टनर्स के लिए स‍बस्क्रिप्‍शन मॉडल्‍स और मुद्रीकरण विकल्‍पों (monetisation options) को बढ़ाने के लिए नए तरीके तलाशने पर भी काम करेगी। ग्‍लोबल स्‍तर पर कंपनी एक प्रोग्राम भी लॉन्‍च करेगी जहां फेसबुक के इंजीनियर्स न्‍यूज आर्गनाइजेंशस के डेवलपर्स के साथ सेशंस को होस्‍ट करेंगे ताकि इस दिशा में और अवसर तलाशे जा सकें और हैकिंग की समस्‍या को दूर किया जाए सके।

इसके अलावा फेसबुक अपने लाइव (live) 360,  इंस्‍टेंट आर्टिकल्‍स (Instant articles) को न्‍यूज इंडस्‍ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार करेगी। अपनी पोस्‍ट में सिमो का कहना है, ‘हम इंस्‍टेंट आर्टिकल्‍स को लेकर टेस्टिंग शुरू करने जा रहे हैं ताकि कोई भी रीडर एक बार में अपने पसंदीदा न्‍यूज आर्गनाइजेशंस की कई स्टोरी को देख सके।’

फेसबुक पत्रकारों के लिए ई लर्निंग कोर्स की सीरिज भी चला रही है ताकि वे फेसबुक प्रॉडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल सीख सकें। फेसबुक अपनी इस ट्रेनिंग को नौ अन्‍य भाषाओं में भी शुरू करेगी और पत्रकारों के लिए जल्‍दी ‘Poynter’ के साथ पार्टनरशिप में एक ‘सर्टिफिकेट करिकुलम’ (certificate curriculum) लॉन्‍च करेगी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भाजपा के सहयोगी दल धीरे-धीरे कमजोर हुए : राजदीप सरदेसाई

यदि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग होते हैं, तो देश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़कर 28 राज्यों में से 16 हो जाएगी। इसके अलावा पांच राज्यों में भाजपा के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

6 hours ago

कूटनीतिक मर्यादाओं का सम्मान करती है सरकार : राहुल शिवशंकर

IRGC ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

6 hours ago

दीपक चौरसिया ने बताया : नीतीश कुमार ने क्यों छोड़ी बिहार की गद्दी

उधर बिहार की गद्दी छोड़ने के पीछे कुछ वजहें हैं जिससे नीतीश कुमार दबाव में है। विधायकों का आंकड़ा बीजेपी के पक्ष में है। बहुमत 122 से 5 विधायक कम है।

6 hours ago

शरद पवार सत्ता के निर्लज्ज नशेड़ी : समीर चौगांवकर

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बर्बाद करने में सबसे बड़ी भूमिका शरद पवार की रही है और कांग्रेस उसी शरद पवार के सामने घुटने टेक रही है। कांग्रेस कमाल की पार्टी है।

6 hours ago

पत्रकारिता के स्तंभ पुरुष थे एचके दुआ: अवधेश कुमार

पिछले काफी समय से उनके बारे में कोई सूचना नहीं थी। यह बताता है कि एक समय स्टार माने जाने वाले पत्रकार भी अकेले पड़ जाते हैं। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

1 day ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

3 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

4 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

5 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

5 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 hours ago