होम / सोशल मीडिया / शरद पवार सत्ता के निर्लज्ज नशेड़ी : समीर चौगांवकर

शरद पवार सत्ता के निर्लज्ज नशेड़ी : समीर चौगांवकर

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बर्बाद करने में सबसे बड़ी भूमिका शरद पवार की रही है और कांग्रेस उसी शरद पवार के सामने घुटने टेक रही है। कांग्रेस कमाल की पार्टी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 hours ago

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में महाराष्ट्र से महा विकास आघाडी (एमवीए) उम्मीदवार के तौर पर एनसीपी (शरद पवार) के प्रमुख शरद पवार का समर्थन करने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र में राज्यसभा की सात सीट पर चुनाव होना है, जिसमें से एक पर एमवीए की जीत की संभावना है। इस मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार समीर चौगांवकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।

उन्होंने लिखा, शरद पवार 86 वर्ष की उम्र में है और इस उम्र में कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के रहमो करम पर फिर से राज्यसभा जा रहे है। शरद पवार महाराष्ट्र जैसे राज्य के चार बार मुख्यमंत्री, नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे। 1998 से 1999 तक लोकसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं।

राजनीति में सब मिला, लेकिन मन नहीं भरा। मोह में सब गवा बैठे। परिवार टूटा,पार्टी टूटी। स्वास्थ्य ने साथ छोड़ दिया, चुनाव में महाराष्ट्र की जनता ने साथ छोड़ा। लेकिन सत्ता का मोह नहीं छूटा। शरद पवार सत्ता के निर्लज्ज नशेड़ी है। शरद पवार चार कदम बिना सहारे चल नहीं सकते, दो शब्द बोल नहीं सकते।

राज्यसभा में ना कोई प्रश्न पूछना है और ना कुछ बोलना है, लेकिन राज्यसभा जाना है। महाविकास अघाड़ी में उद्धव ठाकरे के सबसे ज्यादा 20 विधायक है, उसके बाद कांग्रेस के 16 विधायक और सबसे कम सिर्फ 10 विधायक वाले शरद पवार राज्यसभा जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस को बर्बाद करने में सबसे बड़ी भूमिका शरद पवार की रही है और कांग्रेस उसी शरद पवार के सामने घुटने टेक रही है। कांग्रेस कमाल की पार्टी है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भाजपा के सहयोगी दल धीरे-धीरे कमजोर हुए : राजदीप सरदेसाई

यदि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग होते हैं, तो देश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़कर 28 राज्यों में से 16 हो जाएगी। इसके अलावा पांच राज्यों में भाजपा के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

2 hours ago

कूटनीतिक मर्यादाओं का सम्मान करती है सरकार : राहुल शिवशंकर

IRGC ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

2 hours ago

दीपक चौरसिया ने बताया : नीतीश कुमार ने क्यों छोड़ी बिहार की गद्दी

उधर बिहार की गद्दी छोड़ने के पीछे कुछ वजहें हैं जिससे नीतीश कुमार दबाव में है। विधायकों का आंकड़ा बीजेपी के पक्ष में है। बहुमत 122 से 5 विधायक कम है।

3 hours ago

पत्रकारिता के स्तंभ पुरुष थे एचके दुआ: अवधेश कुमार

पिछले काफी समय से उनके बारे में कोई सूचना नहीं थी। यह बताता है कि एक समय स्टार माने जाने वाले पत्रकार भी अकेले पड़ जाते हैं। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका फिर चूका: विक्रांत गुप्ता ने बताया हार का कारण

फिन एलन ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 33 गेंद में शतक ठोका। विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

1 minute ago

टीवी टुडे नेटवर्क के स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

1 hour ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

1 hour ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

2 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

24 minutes ago