होम / सोशल मीडिया / दीपक चौरसिया ने बताया : नीतीश कुमार ने क्यों छोड़ी बिहार की गद्दी

दीपक चौरसिया ने बताया : नीतीश कुमार ने क्यों छोड़ी बिहार की गद्दी

उधर बिहार की गद्दी छोड़ने के पीछे कुछ वजहें हैं जिससे नीतीश कुमार दबाव में है। विधायकों का आंकड़ा बीजेपी के पक्ष में है। बहुमत 122 से 5 विधायक कम है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 hours ago

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन के मौक़े पर गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंचे। इससे पहले अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर नीतीश कुमार ने एक तरह का विराम लगा दिया और उन्होंने ख़ुद के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की पुष्टि की। इस मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने भी अपना विश्लेषण किया।

उन्होंने एक्स पर लिखा, नीतीश कुमार को 20 सालों के बाद बिहार की कुर्सी छोड़नी पड़ रही है। बीजेपी नीतीश कुमार को दिल्ली शिफ्ट कर बिहार में फ्रंटफुट पर खेलना चाहती है। बिहार में सबसे ज्यादा सीटें जीतकर नंबर एक पार्टी बनने वाली बीजेपी बिहार को लीड करना चाहती है।

उधर बिहार की गद्दी छोड़ने के पीछे कुछ वजहें हैं जिससे नीतीश कुमार दबाव में है। विधायकों का आंकड़ा बीजेपी के पक्ष में है। बहुमत 122 से 5 विधायक कम है। तेजस्वी के ख़राब प्रदर्शन ने नीतीश कुमार को और कमजोर कर दिया है। दिल्ली में भी बीजेपी को कोई खास फर्क नहीं पड़ता।

मोदी सरकार के पास 192 सीटें, जिसमें नीतीश के JDU की 12 सीटें हैं। NDA-JDU=280 जो कि बहुमत से 8 ज्यादा हैं। बीजेपी नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र का भी फायदा उठाना चाहती है। आपको बता दें, नीतीश कुमार को लेकर बिहार के सियासी गलियारों में लगातार यह चर्चा चल रही थी कि वो बिहार की सत्ता से अलग राज्यसभा का रुख़ करने वाले हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भाजपा के सहयोगी दल धीरे-धीरे कमजोर हुए : राजदीप सरदेसाई

यदि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग होते हैं, तो देश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़कर 28 राज्यों में से 16 हो जाएगी। इसके अलावा पांच राज्यों में भाजपा के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

2 hours ago

कूटनीतिक मर्यादाओं का सम्मान करती है सरकार : राहुल शिवशंकर

IRGC ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

2 hours ago

शरद पवार सत्ता के निर्लज्ज नशेड़ी : समीर चौगांवकर

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बर्बाद करने में सबसे बड़ी भूमिका शरद पवार की रही है और कांग्रेस उसी शरद पवार के सामने घुटने टेक रही है। कांग्रेस कमाल की पार्टी है।

3 hours ago

पत्रकारिता के स्तंभ पुरुष थे एचके दुआ: अवधेश कुमार

पिछले काफी समय से उनके बारे में कोई सूचना नहीं थी। यह बताता है कि एक समय स्टार माने जाने वाले पत्रकार भी अकेले पड़ जाते हैं। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका फिर चूका: विक्रांत गुप्ता ने बताया हार का कारण

फिन एलन ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 33 गेंद में शतक ठोका। विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

1 hour ago

टीवी टुडे नेटवर्क के स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

1 hour ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

1 hour ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

2 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

22 minutes ago